Wednesday, June 9, 2010

एक और वर्दी पर लगा बदनुमा दाग


यमुनानगर: हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौ़ड की संलिप्तता वाले रूचिका छे़डछ़ाड मामले के बाद अब ऐसा ही एक और नौ वर्ष पुराना मामला सामने आया है जिसमें एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक महिला के साथ छे़डछ़ाड व डराने-धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। तब यह अधिकारी एसपी था। एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया, हमने पूर्व आईजी एमएस अहलावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की गहन जांच की जाएगी। पीडिता ने बताया कि जब अहलावत ने उनके साथ छे़डछ़ाड की तब वह एसपी था और राठौ़ड डीजीपी। पीडि्ता ने दावा किया कि अगर राठौ़ड जीजीपी नहीं होता तो अहलावत की उससे छे़डछ़ाड करने की हिम्मत ही नहीं होती। अहलावत में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह उस महिला से छे़डछ़ाड करे जो उसके पास दहेज के मामले में मदद के लिए आई हो। उसने कहा कि अहलावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाना उसके लिए आसान नहीं था और उसे कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। News line Yamunanagar bureau

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York