Sunday, June 13, 2010

टी-20 सीरीज़ में भारत ने किया जिम्बाब्वे का सफाया

कप्तान सुरेश रैना की कप्तानी पारी ( 72*) के बेहतहरीन अर्धशतक और ओपनर मुरली विजय (46) की शानदार पारी से भारत ने जिम्बाब्वे को रविवार को दूसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट से रौंदकर मेजबान से त्रिकोणीय सीरीज में मिली दो पराजयों का बोझ लगभग हल्का करने की कोशिश की | भारत ने एक बार फिर टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को पांच विकेट पर 140 रन का सामान्य स्कोर ही बनाने दिया। भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था और भारत ने अपने कप्तान के तीसरे टी 20 अर्धशतक की मदद से 18 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर सात विकेट से एक तरफा जीत हासिल कर ली। .
रैना ने भारत के लिए मैच विजयी चौका लगाया। उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। : न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York