Showing posts with label Wellington. Show all posts
Showing posts with label Wellington. Show all posts

Saturday, April 16, 2011

डिप्रेशन में बावर्ची ने खाई अपनी अंगुली


वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के एक अवसादग्रस्त बावर्ची ने अपनी ही अंगुली को सब्जियों के साथ पकाकर खा लिया।

खबर के मुताबिक अवसादग्रस्त बावर्ची एक अंगुली खाने के बाद दो और अंगुलियों को खाने की योजना बना रहा था। बावर्ची की मनोदशा की जांच की गई तो पता चला कि वह अवसाद से पीड़ित है।

फोरेंसिक मनोचिकित्सक एरिक मोनेसटेरियो और चिकित्सीय मनोचिकित्सक क्रेग प्रिंस द्वारा जारी की गई खबर में कहा गया है कि बावर्ची ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया वह नशे में था।

मनोचिकित्सा से जुड़े प्रकाशन ने शनिवार को यह रिपोर्ट ऑनलाइन जारी कर बताया है कि दुनिया में अब तक ऐसे आठ मामले सामने आए हैं जिसमें किसी व्यक्ति ने अपने ही शरीर के अंग को आहार बना लिया हो।

Tuesday, February 22, 2011

न्यूज़ीलैंड: शक्तिशाली भूकम्प ने ली 65 लोगों की जान


वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में आए शक्तिशाली भूकम्प में 65 लोगों की जान जा चुकी है। समाचारपत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक प्रधानमंत्री जॉन ने घटनास्थल की तरफ़ रवाना होने से पहले संवाददातओं से कहा कि क्राइस्टचर्च में मंगलवार को आए रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता के भूकम्प की वजह से 65 लोगों की मौत हुई है। जॉन की ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह भूकम्प न्यूजीलैंड के इतिहास में 'एक काला दिन' साबित होगा।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकम्प से कई जगहों पर जानमाल के नुकसान की सूचना मिली है। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.3 मापी गई। समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ के मुताबिक पुलिस के मुताबिक कई जगहों से जानमाल के नुकसान और इमारतों के गिरने से दो बसों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, लेकिन अभी मारे गए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस के मुताबिक आपातकालीन विभाग के कर्मचारी इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। सेना और आपातकालीन विभाग के कर्मचारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किन इलाकों में लोग फंसे हुए हैं।

न्यूजीलैंड के भूवैज्ञानिक और परमाणु विज्ञान संस्थान के मुताबिक़ भूकम्प का मुख्य केंद्र क्राइस्टचर्च के निकट पांच किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। मंगलवार को आए भूकम्प की वजह से क्राइस्टचर्च में बिजली की आपूर्ति और फोन सेवाएं ठप्प हो गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York