Showing posts with label Depression. Show all posts
Showing posts with label Depression. Show all posts

Saturday, April 16, 2011

डिप्रेशन में बावर्ची ने खाई अपनी अंगुली


वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के एक अवसादग्रस्त बावर्ची ने अपनी ही अंगुली को सब्जियों के साथ पकाकर खा लिया।

खबर के मुताबिक अवसादग्रस्त बावर्ची एक अंगुली खाने के बाद दो और अंगुलियों को खाने की योजना बना रहा था। बावर्ची की मनोदशा की जांच की गई तो पता चला कि वह अवसाद से पीड़ित है।

फोरेंसिक मनोचिकित्सक एरिक मोनेसटेरियो और चिकित्सीय मनोचिकित्सक क्रेग प्रिंस द्वारा जारी की गई खबर में कहा गया है कि बावर्ची ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया वह नशे में था।

मनोचिकित्सा से जुड़े प्रकाशन ने शनिवार को यह रिपोर्ट ऑनलाइन जारी कर बताया है कि दुनिया में अब तक ऐसे आठ मामले सामने आए हैं जिसमें किसी व्यक्ति ने अपने ही शरीर के अंग को आहार बना लिया हो।

Friday, September 3, 2010

सहवाग के चाचा ने डिप्रेशन में की खुदकुशी

नई दिल्‍ली: भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के 72 वर्षीय चाचा ने दिल्‍ली स्थित अपने निवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, लंबी बीमारी की वजह से वे काफी डिप्रेशन में थे।
भगत सिंह दो साल से नजफगढ़ के नया बाजार में अपने परिवार समेत रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्‍नी, दो बेटे और एक बेटी है।
पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त की रात को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में भगत सिंह के शव को राव तुलाराम अस्‍पताल ले जाया गया, जहां पोस्‍टमार्टम किया गया। उन्‍हें गुर्दे से संबधित बीमारी थी और बताया जाता है कि अपनी लंबी बीमारी की वजह से वे काफी डिप्रेशन में थे।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York