Showing posts with label Talwar Family. Show all posts
Showing posts with label Talwar Family. Show all posts

Monday, March 28, 2011

हेमराज हत्या के आरोपी है तलवार दंपति


नोएडा: बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड में कल हेमराज की पत्नी ने अपना आरोप दोहराते हुए कहा है कि उसके पति की हत्या में तलवार परिवार शामिल था।

शनिवार को नेपाल के अर्धकांची जिला निवासी खुमकला बंजाड़े ने विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आवेदन पत्र में यही आरोप लगाए थे। इस 43 वर्षीय महिला का कहना है कि किसी भी जाँच एजेंसी ने इस हत्या मामले में उसका बयान दर्ज नहीं किया है। इतना ही ही नही उसने दावा किया कि तलवार के यहाँ नौकर के रूप में काम करने वाले उसके पति हेमराज ने हत्या के 15 दिन पहले उसे फोन पर कुछ गुप्त बातें बताई थीं।

उसने कहा कि उसे इस बात का शक है कि लड़की और हेमराज दोनों की हत्या में आरुषि के अभिभावकों का हाथ है और वह अपने पति को न्याय दिलाने के लिए आगे आई है। उसने कहा कि हत्या के बाद सभी आरुषि को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई भी मेरे पति के लिए नहीं बोल रहा है।

Tuesday, February 8, 2011

सीबीआई ने किया ’आरुषि हत्याकांड’ मामला बंद करने का अनुरोध

गाजियाबाद : देश भर में चर्चा का विषय बने ’आरुषि तलवार हत्याकांड’ में कोई भी निर्णायक ख़ुलासा ना हो पाने के कारण अब इस केस को बंद करने की मांग की गई है। इस मामले की जांच में जुटी एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो [सीबीआई] ने आज एक विशेष अदालत में अपील करते हुए कहा कि आरुषि तलवार हत्याकांड मामले में उसे कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है, लिहाजा इस मामले को बंद करना ही एक मात्र विकल्प है।

सीबीआई के वकील आरके सैनी ने अदालत को जानकारी दी कि दीवार पर पाए गए हाथ और अंगुलियों के निशान को भी फोरेसिक प्रयोगशाला द्वारा सत्यापित नहीं किया जा सका है। सैनी ने कहा कि तलवार दंपति ने जांच में सीबीआई का सहयोग नहीं किया और सीबीआई कोई ठोस सबूत नहीं खोज पाई। इसलिए अब सीबीआई मामले को बंद करना चाहती है और वकील आरके सैनी ने अदालत से मामले की अंतिम रिपोर्ट स्वीकार करने का अनुरोध किया।

Friday, January 21, 2011

आरुषि केस : तलवार दंपत्ति अब भी संदेह के घेरे में

गाजियाबाद: बहुचर्चित आरूषि हत्याकांड मामले में सीबीआई अब भी तलवार दंपत्ति को क्लीन चिट देने के मूड में नहीं है। इस मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर आज सुनवाई की गई। गाजियाबाद में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने दलील दी कि आरूषि हत्याकांड मामले में तलवार वादी नहीं, बल्कि संदिग्ध अभियुक्त है इसलिए उन्हें इस मामले से जुडे दस्तावेज नहीं दिए जा सकते। दरअसल आरुषि के पिता डा. राजेश तलवार ने सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट की प्रति के लिये अपील की थी।

सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में आरूषि और हेमराज की हत्या के लिए आरूषि के पिता राजेश तलवार को ही मुख्य संदिग्ध आरोपी माना है लेकिन साथ ही ये भी कहा कि कोई ठोस सबूत नहीं होने से जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकता।
सीबीआई ने हत्याकांड पर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए आरूषि के पित राजेश तलवार को ही मुख्य संदिग्ध करार दिया है। लेकिन साथ ही अदालत से यह भी कहा कि सबूत नष्ट हो जाने के कारण वे तलवार पर चार्जशीट दायर नहीं कर सकती।

इससे पहले सात जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वो राजेश तलवार को क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी मुहैया कराए।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York