Showing posts with label Sweedan. Show all posts
Showing posts with label Sweedan. Show all posts

Thursday, February 24, 2011

जूलियन असांजे पर स्वीडन में चलेगा रेप केस


लंदन : दुनिया भर को हिला कर रख देने वाली वेबसाइट ’विकिलीक्स’ के संस्थापक जूलियन असांजे पर स्वीडन में रेप केस चलेगा। असांजे के ख़िलाफ़ लंदन की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अदालत ने ये भी कहा है कि उन्हें स्वीडन भेजा जाना चाहिए। गौरतलब है कि असांजे के खिलाफ स्वीडन में रेप का मामला दर्ज है। असांजे इस फैसले के खिलाफ अपील करने वाले हैं। अपील के लिए उन्हें सात दिन का वक्त दिया गया है।

गौरतलब है कि अपनी वेबसाइट विकिलीक्स के जरिए अमेरिका की कूटनीतिक गतिविधियों को पूरी दुनिया के सामने सार्वजनिक करने वाली वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर दो स्वीडिश महिलाओं ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। ग़ौरतलब है कि स्वीडन के कानून के मुताबिक कोई महिला सेक्स के दौरान भी अपनी सहमति वापस ले सकती है।

शुक्रवार को अपने फैसले में अदालत ने कहा कि असांजे के खिलाफ दर्ज मामला गंभीर है और इसीलिए इस मामले के सिलसिले में उन्हें स्वीडन प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। असांजे के वकीलों ने कहा कि वे फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। असांजे को ऊपरी अदालत में अपील करने के लिये ७ दिन का समय दिया गया है।

Monday, February 21, 2011

अब मोबाइल चार्ज होगा पानी से


अब आपको मोबाइल चार्ज करने के लिये बिलजी की जरुरत नहीं होगी। स्वीडन की 'माय एफसी' नाम की कंपनी ने एक ऐसा मोबाइल चार्जर तैयार किया है, जो बिजली या बैट्री से नहीं बल्की पानी से आपका मोबाइल फोन चार्ज कर देगा। जल्द ही यह कंपनी इस चार्जर को बाजार में उतारेगी।

'पावर ट्रैक्क' नाम के इस चार्जर की खासियत यह है कि इसकी मदद से किसी भी ब्रांड के मोबाइल हैंडसेट को चार्ज किया जा सकता है। दरअसल पावर ट्रैक्क नाम के इस मोबाइल जार्चर में फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से हाइड्रोजन को इलेक्ट्रिसिटी में बदला जा सकता है। साथ ही यह चार्जर आकार में काफी छोटा है जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। अपने मोबाइल की बैट्री को चार्ज करने लिए आपको इसके छोटे से वाटर टैंक में बस थोड़ा सा पानी डालना पड़ेगा और यह चार्जर आपके मोबाइल को चार्ज करने के लिए तैयार हो जाएगा।

स्पेन के शहर बार्सीलोना में आज शुरू हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2011 में इस चार्जर को लांच किया गया है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस चार्जर की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है।

Monday, January 17, 2011

विकीलीक्स खोलेगी गुप्त स्विस बैंक खातों की पोल


बड़े-बड़े ख़ुलासे करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स एक बार फ़िर सुर्ख़ियों में है। यह वेबसाइट आज से स्विस बैंक में रखे काले धन के खाताधारकों के नाम उजागर करने जा रही है। दरअसल दुनिया भर के खास देशों और लोगों की गोपनीय जानकारी लीक करके सुर्खिया बटोर चुके विकीलीक्स के पास स्विस बैंक में जमा काले धन से जुड़े गोपनीय दस्तावेज आ रहे हैं। स्वीडन की इस वेबसाइट को स्विस बैंक से जुड़े तकरीबन 2 हजार लोगों के ब्यौरे मिलने जा रहे हैं। ये दस्तावेज विकीलीक्स को मुहैया करवा रहे हैं स्विस बैंक के पूर्व अधिकारी रुडोल्फ एल्मर।

एक विदेशी समाचार पत्र के मुताबिक एल्मर यह ब्यौरा सोमवार को एक प्रेस कॉंफ्रेंस में विकीलीक्स को सौंप देंगे। हालाकि विकीलीक्स इसे तुरंत जारी नहीं करेगा। एल्मर स्विस बैंक के 2000 हजार लोगों के खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी एक सीडी के जरिए विकीलीक्स को सौंपेंगे। इस सीडी में उद्योगपतियों, नौकरशाहों, कलाकारों सहित दुनिया भर के करीब 40 राजनितिज्ञों के नाम शामिल होंगे। रुडोल्फ एल्मर स्विस बैंक के पूर्व कर्मचारी हैं।
वहीं स्विस बैंक में भारतीयों के भी लाखों करोड़ रुपए जमा है, जिसको लेकर भाजपा ने भी अभियान छेड़ रखा है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York