Showing posts with label London Court. Show all posts
Showing posts with label London Court. Show all posts

Sunday, April 3, 2011

आस्ट्रेलिया में बसेंगी "हर्ले"



लंदन: ब्रिटिश मॉडल एवं अभिनेत्री लिज हर्ले के बारे में खबर है कि वह अपने नए प्यार शेन वार्न के साथ आस्ट्रेलिया में बसने की योजना बना रही हैं।

ब्रिटेन में वस्त्र उद्योग जगत में जाने माने नाम अरुण नायर के साथ अलगाव की खबरों के बीच माना जा रहा है कि हर्ले (45) ने नायर के अनुचित व्यवहार का हवाला देते हुए अदालत में तलाक की अर्जी भी पेश कर दी है। इस बीच हर्ले-वार्न के साथ रोमांस करने के चलते काफी सुर्खियों में रही हैं।

गौरतलब है कि हर्ले ने चार माह पहले अरुण नायर से अलग होने की घोषणा की थी जिसके चलते अब हर्ले ने लंदन के उच्च न्यायालय में तलाक की अर्जी पेश की है।

Thursday, February 24, 2011

जूलियन असांजे पर स्वीडन में चलेगा रेप केस


लंदन : दुनिया भर को हिला कर रख देने वाली वेबसाइट ’विकिलीक्स’ के संस्थापक जूलियन असांजे पर स्वीडन में रेप केस चलेगा। असांजे के ख़िलाफ़ लंदन की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अदालत ने ये भी कहा है कि उन्हें स्वीडन भेजा जाना चाहिए। गौरतलब है कि असांजे के खिलाफ स्वीडन में रेप का मामला दर्ज है। असांजे इस फैसले के खिलाफ अपील करने वाले हैं। अपील के लिए उन्हें सात दिन का वक्त दिया गया है।

गौरतलब है कि अपनी वेबसाइट विकिलीक्स के जरिए अमेरिका की कूटनीतिक गतिविधियों को पूरी दुनिया के सामने सार्वजनिक करने वाली वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर दो स्वीडिश महिलाओं ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। ग़ौरतलब है कि स्वीडन के कानून के मुताबिक कोई महिला सेक्स के दौरान भी अपनी सहमति वापस ले सकती है।

शुक्रवार को अपने फैसले में अदालत ने कहा कि असांजे के खिलाफ दर्ज मामला गंभीर है और इसीलिए इस मामले के सिलसिले में उन्हें स्वीडन प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए। असांजे के वकीलों ने कहा कि वे फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। असांजे को ऊपरी अदालत में अपील करने के लिये ७ दिन का समय दिया गया है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York