Showing posts with label Spot Fixing Scandal. Show all posts
Showing posts with label Spot Fixing Scandal. Show all posts

Monday, February 14, 2011

अब नौकरी से भी हाथ धो बैठे आसिफ़, आमिर और बट


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार माने जाने वाले सलमान बट, मोहम्मद आसिफ़, मोहम्मद आमिर अब स्पॉट फिक्सिंग के कारण उलझनों में उलझ चुके है। स्पॉट फिक्सिंग के इल्ज़ाम में प्रतिबंधित किये गये तीनों पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिये अब एक नई परेशानी आ खड़ी हुई है। अब इन तीनों क्रिकेटरों को उनके नियोक्ता नेशनल बैंक ने भी नौकरी से हटा दिया है। नेशनल बैंक पाकिस्तान के घरेलू सर्किल की चोटी की टीम है। इन तीनों खिलाड़ियों का अनुबंध 31 दिसंबर को ही समाप्त हो गया था।

पूर्व टेस्ट स्पिनर और बैंक के खेल विभाग के प्रमुख इकबाल कासिम ने जानकारी दी कि इन तीनों प्रतिबंधित क्रिकेटरों का अनुबंध 31 दिसंबर 2010 को ही समाप्त हो गया था और हमने उन्हें पिछली तिथि से बर्खास्त करने के लिए पांच फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचाररोधी पंचाट का फैसले का इंतजार किया था।

उन्होंने कहा कि एक बार जब यह साबित हो गया कि वे स्पाट फिक्सिंग में शामिल थे तो हमारे पास उनका अनुबंध समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Friday, September 3, 2010

पाकिस्तानी टीम के तीनों खिलाड़ी निर्दोष:हसन

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हसन ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम के तीनों खिलाड़ी पूरी तरह निर्दोष है। इस मामले में आरोपी मजहर माजिद ने कुछ एशियाई सटोरियों की मदद से उन्हें फंसाया है। उन्होंने यह भी मानने से इंकार किया कि तीनों आरोपी खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण ही टीम से हटाया गया है। उनका कहना है कि तीनों ने खुद ही श्रृंखला से दूर रहने का फैसला किया है। क्योंकि जो कुछ हो रहा है उससे तीनों बहुत परेशान है और इस स्थिति में खेल पर ध्यान लगा पाना नामुमकिन है। वे निर्दोष है और जांच पूरी होने तक टीम से दूर ही रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिना कारण के उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है।
हसन ने कहा कि ब्रिटिश मीडिया ने इस मामले में शामिल सटोरियों को एशियाई कहा है लेकिन अगर वे पाकिस्तानी है तो ब्रिटिश मीडिया उन्हें साफ तौर पर पाकिस्तानी कहकर पुकारता। जिससे साफ हो जाता है कि इस मामले में भारतीय सटोरिए शामिल है

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York