Showing posts with label ICC Cricket Council. Show all posts
Showing posts with label ICC Cricket Council. Show all posts

Monday, February 14, 2011

अब नौकरी से भी हाथ धो बैठे आसिफ़, आमिर और बट


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार माने जाने वाले सलमान बट, मोहम्मद आसिफ़, मोहम्मद आमिर अब स्पॉट फिक्सिंग के कारण उलझनों में उलझ चुके है। स्पॉट फिक्सिंग के इल्ज़ाम में प्रतिबंधित किये गये तीनों पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिये अब एक नई परेशानी आ खड़ी हुई है। अब इन तीनों क्रिकेटरों को उनके नियोक्ता नेशनल बैंक ने भी नौकरी से हटा दिया है। नेशनल बैंक पाकिस्तान के घरेलू सर्किल की चोटी की टीम है। इन तीनों खिलाड़ियों का अनुबंध 31 दिसंबर को ही समाप्त हो गया था।

पूर्व टेस्ट स्पिनर और बैंक के खेल विभाग के प्रमुख इकबाल कासिम ने जानकारी दी कि इन तीनों प्रतिबंधित क्रिकेटरों का अनुबंध 31 दिसंबर 2010 को ही समाप्त हो गया था और हमने उन्हें पिछली तिथि से बर्खास्त करने के लिए पांच फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचाररोधी पंचाट का फैसले का इंतजार किया था।

उन्होंने कहा कि एक बार जब यह साबित हो गया कि वे स्पाट फिक्सिंग में शामिल थे तो हमारे पास उनका अनुबंध समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Monday, February 7, 2011

आईसीसी की भारत से सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने की अपील


भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से शुरू हो रहे विश्वकप के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की मीटिंग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने भारत में खेलों में सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध किया है। स्थानीय अखबार 'द नेशनल' के मुताबिक़ आईसीसी की मीटिंग में इस बारे में चर्चा की गई थी कि भारत में क्रिकेट में सट्टेबाजी का कानूनी मान्यता देने के लिए वहाँ की सरकार से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा मैं इस बात सहमत हूँ कि इसको कानूनी मान्यता देना ही एक बेहतर विकल्प होगा।

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट में अब तक भ्रष्टाचार के जितने भी मामले प्रकाश में आए है उनके तार कहीं न कहीं भारत से जुडे रहे हैं। भारत में केवल घुड़दौड़ में ही सट्टेबाजी वैध है जबकि कुछ राज्यों में कैसीनो भी चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत-पाकिस्तान वनडे पर दो करोड़ डॉलर से अधिक का सट्टा लगता है।

हालाँकि लोर्गट ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक होने वाला दसवाँ विश्वकप भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। इसके कारण बताते हुए हारून ने कहा 'पहला कारण यह है कि अधिकांश खिलाड़ी ईमानदार हैं। वे क्रिकेट से सच्ची खेल भावना के साथ खेलते हैं। वे अनुचित तरीकों से पैसा नहीं कमाना चाहते हैं। दूसरा कारण है कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हमारी भ्रष्टाचार रोधी ईकाई पूरी तरह सतर्क है।

Friday, July 16, 2010

अब 'आज़ादी' से घूम सकेंगे क्रिकेटर्स


दुबई - ‘व्हेयरएबाउट्स’ उपनियम पर मतभेद के बाद आईसीसी ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) से करार तोड़कर क्रिकेटरों के लिए खुद ही, अपना एंडी डोपिंग कोड बना लिया है । इसके साथ ही क्रिकेटरों को अब किसी को अपना महीनों पहले का कार्यक्रम नहीं बताना पड़ेगा ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की हाल ही में सिंगापुर में हुई बैठक में एंटी डोपिंग कोड पर चर्चा की गई थी । इसके बाद इसे अंतिम रूप देकर आईसीसी ने इसकी कापी सभी सदस्य क्रिकेट बोर्डे को भेज दी है । माना जा रहा है कि इससे सभी क्रिकेट बोर्ड सहमत हैं और यह 1 अगस्त से लागू हो सकता है ।

कोड के मुताबिक, क्रिकेट बोर्डे को अपने शीर्ष 11 खिलाड़ियों (5 बल्लेबाज, 5 गेंदबाज, 1 विकेटकीपर) को डोप टेस्ट के लिए नामांकित करना होगा । सामान्य परिस्थितियों में डोप टेस्ट क्रिकेट सीरीज जारी रहने के दौरान ही लिए जाएंगे । कोड के मुताबिक, चार में से कोई एक कारण होने पर संबंधित क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ी के रोज के कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी ।

1 - यदि खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया जा चुका हो ।
2 - दो या अधिक देशों की सीरीज होने पर बोर्ड खिलाड़यों की प्रस्तावित यात्रा, ठहरने, अभ्यास के स्थान की जानकारी देगा ।
3 - यदि कोई खिलाड़ी चोटग्रस्त होने या इलाज के कारण 90 दिनों से ज्यादा क्रिकेट से दूर रहे ।
4 - यदि कोई खिलाड़ी डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध न हो और इसके बाद तीन महीने तक टीम में न चुना जाए ।

आईसीसी के खुद ही एंटी डोपिंग कोड बनाने के निर्णय को भारतीय क्रिकेटरों की जीत के रूप में माना जाएगा ।

भारतीय क्रिकेटरों ने ही वाडा के ‘व्हेयरएबाउट्स’ उपनियम को अपनी निजता का हनन और सुरक्षा के लिए खतरनाक बताकर इसका विरोध किया था । बीसीसीआई के भी अपने खिलाड़ियों के पक्ष में उतरने के बाद आईसीसी को वाडा से दोबारा बात करनी पड़ी । सहमति नहीं बनने पर आईसीसी ने खुद की नियमावली बनाना ही उचित समझा ।

: न्यूज़लाइन स्पोटर्स डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York