Showing posts with label Mohammad Asif. Show all posts
Showing posts with label Mohammad Asif. Show all posts

Monday, February 14, 2011

अब नौकरी से भी हाथ धो बैठे आसिफ़, आमिर और बट


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार माने जाने वाले सलमान बट, मोहम्मद आसिफ़, मोहम्मद आमिर अब स्पॉट फिक्सिंग के कारण उलझनों में उलझ चुके है। स्पॉट फिक्सिंग के इल्ज़ाम में प्रतिबंधित किये गये तीनों पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिये अब एक नई परेशानी आ खड़ी हुई है। अब इन तीनों क्रिकेटरों को उनके नियोक्ता नेशनल बैंक ने भी नौकरी से हटा दिया है। नेशनल बैंक पाकिस्तान के घरेलू सर्किल की चोटी की टीम है। इन तीनों खिलाड़ियों का अनुबंध 31 दिसंबर को ही समाप्त हो गया था।

पूर्व टेस्ट स्पिनर और बैंक के खेल विभाग के प्रमुख इकबाल कासिम ने जानकारी दी कि इन तीनों प्रतिबंधित क्रिकेटरों का अनुबंध 31 दिसंबर 2010 को ही समाप्त हो गया था और हमने उन्हें पिछली तिथि से बर्खास्त करने के लिए पांच फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचाररोधी पंचाट का फैसले का इंतजार किया था।

उन्होंने कहा कि एक बार जब यह साबित हो गया कि वे स्पाट फिक्सिंग में शामिल थे तो हमारे पास उनका अनुबंध समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Tuesday, August 31, 2010

आसिफ 'सीरियल मैच फिक्सर' :वीना मलिक

सट्टेबाज़ी के खेल में लिप्त पाये गये पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ को उनकी पूर्व प्रेमिका वीना मलिक ने 'सीरियल मैच फिक्सर' बताया है। उनका कहना है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जो कि मोहम्मद आसिफ और पाकिस्तानी टीम के कुछ और खिलाड़ियों का मैच फिक्सिंग में होना जाहिर करते हैं। पिछले साल के अंत में जब पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही थी, तब आसिफ अचानक 24 घंटे के नोटिस पर कुछ सट्टेबाजों से मिलने बैंकॉक गए। इतना ही नहीं मजीद ने एक दिन पहले ही बता दिया कि नो बॉलें किस ओवर में फेंकी जाएंगी। मजीद के दावे सही निकले। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने वही किया जिसका दावा मजीद कर चुका था। वीना का आरोप है कि 18 साल के युवा गेंदबाज मोहम्मद आमेर को भी आसिफ ने बिगाड़ा है। आसिफ ने आमेर को ऑस्ट्रेलिया दौरे में फिक्सिंग करने के लिए उकसाया था। उनके मुताबिक आईपीएल वन के दौरान डोपिंग टेस्ट में फंसने के बाद भी आसिफ ने कुछ नामी लोगों को रिश्वत देकर खुद पर लगी पाबंदी को एक साल का करवाया था।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York