Showing posts with label Shares. Show all posts
Showing posts with label Shares. Show all posts

Sunday, September 26, 2010

एफआईआई की भारतीय शेयर बाजारों में जमकर खरीदारी

पिछले चार हफ्तों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार जमकर खरीदारी की है जिसके चलते देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11 प्रतिशत बढ़ा है। यही नहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय बाजार में जम के पैसा लगाने की वजह से इस साल बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक करीब 15 प्रतिशत बढ़ गया है। शुक्रवार को एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजारों में 29.73 करोड़ डॉलर की खरीदारी की जबकि इस साल एफआईआई ने अब तक 17.3 अरब डॉलर की खरीदारी की है।

Friday, July 9, 2010

नेटवर्क 18 पड़ा कमज़ोर


नेटवर्क 18 समूह ने अपने कल अपने कारोबार का ढांचा बदलने का ऐलान किया जिस कारण उसकी कंपनियों के शेयर लडख़ड़ा गए। समूह ने बुधवार को कहा था कि वह अपना कारोबार दो सूचीबद्घ कंपनियों में बांटेगा इनमें से एक प्रसारण और दूसरी डिजिटल तथा प्रकाशन कंपनी होगी। समूह के मुताबिक इससे शेयरधारकों को अपना जोखिम कम करने का मौका मिलेगा। लेकिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज में इसका उलटा असर दिखा। नेटवर्क 18 का शेयर 14.48 फीसदी गिरकर 140.60 रुपये पर बंद हुआ और टीवी 18 का शेयर 12.09 फीसदी गिरकर 84.70 रुपये पर सिमटा। इन्फोमीडिया 8.46 फीसदी गिरकर 29.75 और आईबीएन 18 तकरीबन 3.57 फीसदी गिरकर 101.25 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स कल 180.70 अंक चढ़कर 17651.73 पर बंद हुआ।
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान में मीडिया विश्लेषक आशीष उपगणलावर ने कहा, 'समूह का ढांचा बदलकर क्या होगा, इसी कयास में ये शेयर भाग गए थे। घोषणा के बाद निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। आईबीएन 18 इसमें सबसे ज्यादा फायदे में रही है क्योंकि मुनाफे वाले सभी कारोबार उसी के पास आ गए हैं। इसी वजह से उसमें गिरावट कम रही।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York