Showing posts with label Quarter Final. Show all posts
Showing posts with label Quarter Final. Show all posts

Saturday, February 12, 2011

वर्ल्ड कप: बीसीसीआई ने किया खिलाड़ियो का बीमा


भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बड़े पैमाने पर बीमे की व्यवस्था की है। खिलाड़ियो से लेकर मैच सेंटरों और स्टेडियम तक का इंश्योरेंस कराया गया है।

बीसीसीआई ने क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर भारतीय खिलाड़ी का पांच-पांच लाख डॉलर (लगभग सवा दो करोड़ रुपए) का पर्सनल ऐक्सीडेंट इंश्योरेंस करवाया है। इतना ही नहीं इसके अलावा बीसीसीआई ने 130 करोड़ रुपए का एक और इंश्योरेंस करवाया है, जो उसे मैच न होने की दशा में घाटे से बचाएगा।

सरकारी बीमा कंपनी ओरियंटल इंश्योरेंस के मुताबिक हर खिलाड़ी को 2.3 करोड़ रुपए तक का बीमा लाभ मिलेगा। ग्रुप पर्सनल ऐक्सीडेंट पॉलिसी के तहत होने वाला यह बीमा 10 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेगा। खिलाड़ी के जख्मी होने पर भी उसे बीमे की रकम मिलेगी।

उसके अलावा ग्राउंड स्टाफ का भी बीमा किया गया है। मैच रद्द होने पर एक करोड़ रुपए की बीमा की रकम मिल जाएगी। खराब मौसम के कारण भी मैच रद्द होने पर भी बीमा की रकम मिलेगी। इसके अलावा आतंकवाद संबंधी घटनाओं पर भी बीमे की रकम मिलेगी।
गौरतलब है कि सेमी फाइनल, फाइनल और भारत से जुड़े मैचों के लिए ज्यादा बीमा की व्यवस्था की गई है।

Monday, February 7, 2011

फ़ाइनल मुक़ाबले में हारे सोमदेव


जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ़्रीका में खेले जा रहे ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुकाबले में राष्ट्रमंडल और ऐशयाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के सोमदेव देववर्मन को दक्षिण अफ़्रीकी खिलाडी केविन एंडरसन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। सोमदेव इस बार फ़िर खिताब से चूक गये।

दक्षिण अफ़्रीकी खिलाडी केविन एंडरसन ने अपनी धरती पर खेलते हुए सोमदेव को इस मुकाबले में 6.4, 3.6, 2.6 से शिकस्त दी। यह मुकाबला दो घंटे 19 मिनट तक चला। सोमदेव ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी इजाक वान डर मर्व को सीधे सेटों में हराकर दो साल बाद किसी एटीपी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बनायी थी। इससे पहले वह 2009 में चेन्नई ओपन के फ़ाइनल में पहुंचे थे जहां वह क्रोऐशया के मारिन सिलिच से हार गये थे। जबकि पिछले साल सोमदेव इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल तक भी नहीं पहूंच पाए थे और क्वार्टर फ़ाइनल में स्पेन के डेविड फ़ेरर से सीधे सेटों में हार गये थे।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York