Showing posts with label 2011 World Cup Final 2 April. Show all posts
Showing posts with label 2011 World Cup Final 2 April. Show all posts

Saturday, February 12, 2011

वर्ल्ड कप: बीसीसीआई ने किया खिलाड़ियो का बीमा


भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड ने 19 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बड़े पैमाने पर बीमे की व्यवस्था की है। खिलाड़ियो से लेकर मैच सेंटरों और स्टेडियम तक का इंश्योरेंस कराया गया है।

बीसीसीआई ने क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर भारतीय खिलाड़ी का पांच-पांच लाख डॉलर (लगभग सवा दो करोड़ रुपए) का पर्सनल ऐक्सीडेंट इंश्योरेंस करवाया है। इतना ही नहीं इसके अलावा बीसीसीआई ने 130 करोड़ रुपए का एक और इंश्योरेंस करवाया है, जो उसे मैच न होने की दशा में घाटे से बचाएगा।

सरकारी बीमा कंपनी ओरियंटल इंश्योरेंस के मुताबिक हर खिलाड़ी को 2.3 करोड़ रुपए तक का बीमा लाभ मिलेगा। ग्रुप पर्सनल ऐक्सीडेंट पॉलिसी के तहत होने वाला यह बीमा 10 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेगा। खिलाड़ी के जख्मी होने पर भी उसे बीमे की रकम मिलेगी।

उसके अलावा ग्राउंड स्टाफ का भी बीमा किया गया है। मैच रद्द होने पर एक करोड़ रुपए की बीमा की रकम मिल जाएगी। खराब मौसम के कारण भी मैच रद्द होने पर भी बीमा की रकम मिलेगी। इसके अलावा आतंकवाद संबंधी घटनाओं पर भी बीमे की रकम मिलेगी।
गौरतलब है कि सेमी फाइनल, फाइनल और भारत से जुड़े मैचों के लिए ज्यादा बीमा की व्यवस्था की गई है।

Friday, February 11, 2011

आफरीदी ने भारत-पाक के बीच वर्ल्डकप फाइनल की ख़्वाहिश जताई


लाहौर : हाल ही में न्यूज़ीलैंड की धरती पर अपनी टीम को सीरीज़ जिताने वाले पाकिस्तान के कप्तान शाहिद आफरीदी ने विश्वकप 2011 में अपनी दो ख्वाहिशें ज़ाहिर की हैं। आफ़रीदी की पहली ख़्वाहिश तो ये है कि वो 1992 में इमरान खान को मिली सफलता को दोहराना चाहते हैं और अपनी दूसरी ख़्वाहिश में वो भारत के खिलाफ मैच खेलना चाहते हैं। आफरीदी ने अपने मन की बात जाहिर करते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि हमारा सामना टीम इंडिया से हो। इससे दुनियाभर में क्रिकेट की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

आफरीदी ने कहा "इस बात की अच्छी संभावनाएं हैं कि विश्वकप के खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। अगर ऐसा होता है तो ये वर्ल्डकप में एक आदर्श स्थिति होगी। ये क्रिकेट के भविष्य के लिए बहुत अच्छा होगा,"।

भारत और पाकिस्तान दोनों परंपरागत प्रतिद्वंदी हैं और इस विश्वकप में अलग-अलग ग्रुप में रखे गए हैं। 19 फरवरी से शुरु हो रहे विश्वकप में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका आगाज भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में होने वाले मैच से होगा।

करियर का चौथा विश्वकप खेलनेवाले आफरीदी ने कहा, "इस बात की पूरी संभावना है कि विश्वकप क्वार्टरफाइनल में दोनों ग्रुपों की शीर्ष चार टीमें पहुंचेंगी। मुझे उम्मीद है कि 2 अप्रैल को होने वाले फाइनल से पहले हम दोनों (भारत और पाक) का सामना नहीं होगा। इस स्वपनिल मुकाबले के लिए दोनो ही टीमों को अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करना होगा।"

ग़ौरतलब है कि विश्वकप के 36 साल के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का सामना कुल चार बार हुआ है। हर मुक़ाबले में भारत ने बाजी मारी है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York