Showing posts with label Ministry of petroleum. Show all posts
Showing posts with label Ministry of petroleum. Show all posts

Friday, July 9, 2010

क्या तेल की कीमतें स्थिर रह पायेंगी?


दिल्ली. तेल कंपनियों ने हर पखवाड़े पेट्रोल के दाम बदलने के संकेत दिए हैं। केंद्र सरकार ने पिछले महीने तेल के दामों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करते हुए उसे बाजार आधारित करने की घोषणा की थी। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पंद्रह दिन में कीमतों को निर्धारित करने वाली व्यवस्था को नियमित अंतराल पर लागू करने के लिए बात कही। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दामों में होने वाले परिवर्तन के चलते भारत में भी तेल की कीमतें प्रभावित होंगी। संभवत: अगले हफ्ते से यह योजना शुरू हो सकती है। यदि सार्वजनिक क्षेत्र की सभी कंपनियां एक ही दाम पर राजी हो जाती हैं तो परिवर्तन एक ही दिन से लागू हो जाएगा। ज्यादातर कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव होने पर देश में तेल की कीमतों में परिवर्तन चाहतीं हैं। तेल कंपनियों का तर्क है कि अब उन्हें महीने में दो बार (पहली और सोलह
तारीख को) तेल की नई कीमत तय करने का अधिकार है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York