Showing posts with label Maruti Suzuki. Show all posts
Showing posts with label Maruti Suzuki. Show all posts

Thursday, November 11, 2010

अमेरिका-चीन मिलकर टक्कर देंगे मारुति को



अमेरिका की बड़ी कंपनी जनरल मोटर्स अब चीन की मदद से भारत के कार बाजार पर कब्जा जमाने की तैयारी कर रही है। चीन में उसकी सहयोगी कंपनी एसएआईसी मोटर कार्पोरेशन के साथ मिलकर वह भारत में छोटी कारें बेचेगी। कंपनी का मुकाबला भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति से होगा। जनरल मोटर्स चीन के प्रेसीडेंट केविन वेल ने बताया कि जीएम और शंघाई की कंपनी एसएआईसी मोटर कार्पोरेशन की कार अगले साल भारत के बाजार में उतर जाएगी। यह कार वैसी ही होगी जैसी चीन में है।

यह कार भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की छोटी कारों को टक्कर देगी। इसके अलावा जनरल मोटर्स की नैनो का भी मुकाबला करेगी। इसके लिए जीएम दो छोटी कारें भारत में उतारेगी। लेकिन उसने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कौन सी कार भारत में उतारेगी। वेल का कहना है कि उनका लक्ष्य भारत में अपनी कारें ज्यादा से ज्यादा बेचना है। उन्होंने कहा कि अब हमें बाजार की समझ आ गई है और इसलिए हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जनरल मोटर्स का भारतीय बाजार में अभी हिस्सा सिर्फ 5 प्रतिशत है। वह भारत में हल्के ट्रक भी बनाएगी|

Friday, October 1, 2010

मारूति सुजुकी नहीं करेगी नैनो से मुकाबला


नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का कहना है कि वह टाटा की कार नैनो को टक्कर नहीं देगी। इस तरह की कोई कार पेश करने की कंपनी की कोई योजना नहीं है। आज कंपनी के चेयरमैन आर सी भागर्व ने कहा है कि उनकी कंपनी नैनो की श्रेणी की कोई कार पेश नहीं कर रही है। इसलिए कंपनी को नैनो से कोई चुनौती नहीं मिलने वाली है। जब उनसे पूछा गया कि अगले दो से तीन वर्षो में नैनो देश में सर्वाधिक बिकने वाली कार बनने वाली है। ऐसे में मारुति क्या करेगी? तो इस बात पर उनका कहना था कि नैनो और मारूति सुजुकी के ग्राहक अलग हैं। दोनों की ही अपनी अलग जगह है।


Friday, September 3, 2010

मारुति सुजुकी का स्पेशल एडिशन लांच

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन लांच कर दिया है। भारत में स्विफ्ट सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। इसके स्पोर्टी लुक और दामदार इंजन के चलते युवाओं को ये कार खूब पसंद आती है। 'स्विफ्ट वन मिलियन एडिशन' के तहत कंपनी सिर्फ एक हजार कारें पेश करेगी। इसमें सबसे अलग बात ये है कि स्पेशल एडिशन की सभी कारें केवल पेट्रोल वर्जन की होंगी और सिर्फ़ काले रंग में ही मिलेगी। स्पेशल एडिशन स्विफ्ट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत करीब 4.84 लाख रुपए रखी गई है।
स्विफ्ट की लोकप्रियता को देखते हुए ही मारुति ने इसका सेडान वर्जन स्विफ्ट डिजायर लांच किया है। कंपनी को उम्मीद है कि लिमिटेड एडिशन स्विफ्ट लोगों को काफी पसंद आएगी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York