Showing posts with label 11-11-2010. Show all posts
Showing posts with label 11-11-2010. Show all posts

Thursday, November 11, 2010

कराची में बम धमाका, 15 की मौत, 100 घायल


पाकिस्तान के कराची शहर में आज रात आठ बजे सीआईडी दफ्तर को निशाना बनाकर किये गये जोरदार ब्लास्ट में 15 से अधिक लोग मारे गये और 100 से अधिक लोग घायल है। घटना स्थल के ठीक पास में ही सिंध के मुख्यमंत्री का निवास स्थल और शेरटन होटल भी है। गौरतलब है कि दो साल पहले शेरटन होटल को निशाना बनाकर धमाका किया गया था।

समाचार एजेंसियों के अनुसार कम से कम 10 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं और बहुत से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है। साथ ही स्थानीय मीडिया के मुताबिक मरने वालों और घायलों की संख्या बड़ी हो सकती है।


अमेरिका-चीन मिलकर टक्कर देंगे मारुति को



अमेरिका की बड़ी कंपनी जनरल मोटर्स अब चीन की मदद से भारत के कार बाजार पर कब्जा जमाने की तैयारी कर रही है। चीन में उसकी सहयोगी कंपनी एसएआईसी मोटर कार्पोरेशन के साथ मिलकर वह भारत में छोटी कारें बेचेगी। कंपनी का मुकाबला भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति से होगा। जनरल मोटर्स चीन के प्रेसीडेंट केविन वेल ने बताया कि जीएम और शंघाई की कंपनी एसएआईसी मोटर कार्पोरेशन की कार अगले साल भारत के बाजार में उतर जाएगी। यह कार वैसी ही होगी जैसी चीन में है।

यह कार भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की छोटी कारों को टक्कर देगी। इसके अलावा जनरल मोटर्स की नैनो का भी मुकाबला करेगी। इसके लिए जीएम दो छोटी कारें भारत में उतारेगी। लेकिन उसने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कौन सी कार भारत में उतारेगी। वेल का कहना है कि उनका लक्ष्य भारत में अपनी कारें ज्यादा से ज्यादा बेचना है। उन्होंने कहा कि अब हमें बाजार की समझ आ गई है और इसलिए हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जनरल मोटर्स का भारतीय बाजार में अभी हिस्सा सिर्फ 5 प्रतिशत है। वह भारत में हल्के ट्रक भी बनाएगी|

महाराष्ट्र में पृथ्वी "राज"


मुंबई : पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राकांपा नेता अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने पृथ्वीराज चव्हाण को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पृथ्वीराज चव्हाण ने मराठी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के आला नेता मौजूद रहे।

बुधवार को केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कांग्रेस आलाकमान से विचार करने के बाद ही औपचारिक घोषणा की थी कि पृथ्वीराज ही महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। पृथ्वी सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। मंगलवार के कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र का सीएम साफ-सुथरी छवि वाला चाहिए। और पृथ्वी उनकी इस कसौटी पर खरे उतरते हैं। एक तो वो मराठा है और दूसरी उनकी छवि भी पाक-साफ है। 64 साल के पृथ्वी फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री है। चव्हाण तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले अजीत पवार केंद्रीय मंत्री शरद पवार के भतीजे हैं। वह छगन भुजबल की जगह लेंगे । छगन भुजबल का नाम भी आदर्श घोटाले में उजागर हुआ है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York