Showing posts with label Kathmandu. Show all posts
Showing posts with label Kathmandu. Show all posts

Sunday, July 24, 2011

नेपाल में होगी विशाल समलैंगिक परेड



काठमांडू: दक्षिणी नेपाल अगले महीने देश की अब तक की सबसे विशाल समलैंगिक परेड का आयोजन करने जा रहा है। यह परेड सदियों पुराने गायजात्रा यानि गाय उत्सव के साथ ही आयोजित होगी।

समलैंगिक अधिकारों संबंधी कार्यकर्ता और ब्ल्यू डायमंड सोसायटी के अध्यक्ष सुनील बाबू पांटा ने बताया कि 14 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हाथियों का जुलूस, सांस्कृतिक प्रतीक, नकाब पहने नृतक और संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एक विशाल आयोजन होगा जिसमें देश के 40 जिलों से हजारों की संख्या में समलैंगिक भाग लेंगे। काठमांडू के बाहर यह पहली समलैंगिक परेड होगी।

यह परेड गायजात्रा के समय संयोगवश आयोजित हो रही है। गायजात्रा में गायों को जुलूस की शक्ल में गलियों में इस उम्मीद के साथ ले जाया जाता है कि पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होगी। इस परेड का आयोजन चितवन में किया जाएगा जो नारायणी नदी के किनारे बसा है और काठमांडू तथा पोखरा के बाद नेपाल का तीसरा पर्यटन स्थल है।

Monday, June 14, 2010

मनीषा कोईराला की शादी


काठमांडु: प्रसिद्ध बालीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला (40) विवाह सूत्र में बंधने जा रही हैं।
मनीषा अपने से 7 वर्ष छोटे व्यवसायी सम्राट दहल के साथ विवाह कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार शादी 18 जून को काठमांडु के पूर्व में स्थित गोकर्ण फ़ारेस्ट रिसोर्ट में होगी।
फ़िलहाल दोनों पक्ष नेपाल एवं भारत से बुलाये जाने वाले मेहमानों की सूची तैयार करने में व्यस्त हैं।

न्यूज़लाईन

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York