Showing posts with label George Hatcher. Show all posts
Showing posts with label George Hatcher. Show all posts

Friday, July 9, 2010

विशेष: अंतर्राष्ट्रीय विमान दुर्घटना पीड़ितों का मसीहा


विशेष संवाददाता:
वह ना तो एक वकील है, ना ही एयर क्रैश विशेषज्ञ, और ना ही वह अपने आप को एक बीमा विशेषज्ञ होने का दावा ही करता है। फ़िर भी ना जाने उस के अंदर कैसा करिश्मा है, कि दुनिया भर के विमान दुर्घटना के पीड़ित उसे एक मसीहा के रूप में देखते हैं। यहां तक कि विश्व के दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी उसे नाम से जानते हैं। उसका नाम है जार्ज हैचर। वह एक आत्म वर्णित दुर्घटना सलाहकार है। वह ऐसे लोगों की मदद करता है जिनके परिजन विश्व भर में कहीं पर भी हुई विमान दुर्घटना में मारे जाते हैं, वह उन्हे अदालती सलाह से लेकर जहाज़ निर्माता कम्पनियों से मुआवज़ा दिलवाने का काम किया करता है। 67 वर्षीय हैचर अपनी पहली भारत यात्रा पर मैंगलोर हादसे के बाद आया था, और 22 मई को मैंगलोर हवाई दुर्घटना में अपने परिवार के सदस्यों को खो चुके परिवारों से मिला था। जार्ज का कहना है कि मैं तो वकीलों और पीड़ितों के लिये एक माध्यम मात्र हूं, पिछले 47 सालों से जार्ज विमान दुर्घटना में पीड़ित लोगो के लिये कार्यरत हैं। अमेरिका की मानी हुई कानूनी कम्पनियां जैसे कि जिरार्डी, कीज़ एन्ड एन्गस्ट्राम, लिपकाम्ब & लैक पे आदि जार्ज को पीड़ितों से बात करने के लिये मेहनताना देते हैं।
जार्ज के अनुसार, वो कभी भी पीड़ितों के पीछे खुद नही जाते, अमेरिका का एक कानून के अनुसार किसी भी विमान दुर्घटना के पश्चात 45 दिन तक कोई भी कानूनी कम्पनी, पीड़ितों से संपर्क नही कर सकती है। जार्ज कहते हैं, कि मैंगलोर हादसे में मारे गये अधिकांश लोग कमज़ोर एवं मज़दूर तबके से थे, तो उन्हे उचित मुआवज़ा दिलाये बिना वो चैन से नही बैठेंगे।
अब मैंगलोर हादसे में मारे गये लोगों के परिवारी जनों की उम्मीद भरी निगाहें जार्ज हैचर की तरफ़ देखती हैं।
फ़िलहाल हैचर ने सभी लोगों को आश्वासन दिया है, कि वह उन लोगो की तरफ़ से विमान निर्माता कंपनी बोईंग से उन्हे मुआवज़ा दिलवाने की भरपूर कोशिश करेगा। निश्चित सा लगता है, कि वह बोईंग को अदालत में खींचे बिना सांस नही लेगा।
लेकिन क्या जार्ज भारतीय सिस्टम से लड़ पायेंगे? क्या वो पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दिलवा पायेंगे?
दुर्घटना की प्राथमिक रिपोर्ट में पायलट की गलती के कारण हुआ हादसा बताया गया था।
उस रिपोर्ट पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। क्या जार्ज का रिकार्ड अबकि बार भी उनकी साख बचाने में काम आयेगा।

न्यूज़लाईन ब्यूरो

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York