Showing posts with label Car Company. Show all posts
Showing posts with label Car Company. Show all posts

Sunday, May 8, 2011

1,000 कर्मचारियों को भर्ती करेगी जीएम इंडिया


नई दिल्ली: कार कंपनी जनरल मोटर्स इंडिया 2012 तक 1,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी की योजना अपने दो कारखानों की क्षमता 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ाकर सालाना 4.1 लाख इकाइयों पर पहुंचाने की है।

कंपनी का एक कारखाना गुजरात के हलोल में है, जबकि दूसरा कारखाना महाराष्ट्र के तालेगांव में है। कंपनी अगले साल के अंत तक इन कारखानों की क्षमता बढ़ाने और विकास एवं अनुसंधान गतिविधियों में तेजी लाने पर 50 करोड़ डालर का निवेश कर रही है। जनरल मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने बताया कि हम हलोल और तालेगांव संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने पर 50 करोड़ डालर का निवेश कर रहे हैं।

इन कारखानों की जरूरतें पूरी करने के लिए हम अगले साल के अंत तक 1,000 लोगों की भर्ती करेंगे। इस समय, जनरल मोटर्स इंडिया में करीब 4,000 लोग कार्यरत हैं जिनमें से करीब 2,000 लोग बेंगलूर स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र में कार्यरत हैं। हालांकि नई भर्ती में ज्यादातर लोग दो कारखानों में लगाए जाएंगे।

Tuesday, February 8, 2011

जबर्दस्त गिरावट ने दिया टोयोटा को झटका



दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टोयोटा को तिमाही नतीजों में आई जबर्दस्त गिरावट से करारा झटका लगा है। टोयोटा का तिमाही मुनाफा 47.6 फीसदी घट गया है। जापानी कार मेकर टोयोटा का अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के बीच ऑपरेटिंग प्रोफिट 99.07 अरब येन रहा जो बीते साल की समान तिमाही में 189.1 अरब येन था। जबकि टोयोटा का शुद्ध मुनाफा भी 38.9 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 93.63 अरब येन पर पहुंच गया है।

लगातार मजबूत होती जापानी मुद्रा येन जापानी कंपनियों के लिए मुसीबत बन गई है इससे उनका एक्सपोर्ट से होने वाले मुनाफा घट रहा है। साथ ही इस साल टोयोटा की गाड़ियों में आई दिक्कत भी कंपनी के लिए मुसीबत बनी है।

गौरतलब है कि येन के मजबूत होने का असर केवल टोयोटा ही नही बल्कि दूसरी जापनी कंपनियों पर भी पड़ रहा है। कुछ इसी तरह की मुसीबत दूसरी जापानी कंपनी होंडा और निसान को भी झेलनी पड़ रही है। इन कंपनियों के मुनाफे में भी गिरावट दर्ज की गई है।


Wednesday, October 27, 2010

रिकॉर्ड बिक्री पर पहुंची मारुति रिट्ज

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का कहना है कि उसकी प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार ‘रिट्ज’ ने लांच के मजह 17 महीनों के भीतर ही बिक्री के मामले में 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग एक्जिक्यूटिव ऑफिसर मयंक परीक का कहना है कि प्रीमियम कॉंपैक्टर सेग्मेंट मे रिट्ज ने सबसे तेजी से 1 लाख की बिक्री का स्तर छू लिया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

भारतीय बाजार में मई 2009 में लांच होने वाली रिट्ज के पेट्रोल वर्जन की कीमत 4.04 लाख रुपए से 4.96 लाख रुपए के बीच है। वहीं इसके डीजल वर्जन की कीमत 4.79 लाख रुपए से 5.14 लाख रुपए के बीच है। साथ ही रिट्ज में कंपनी ने उसी इंजन का इस्तेमाल किया है जो मारुति स्विफ्ट में इस्तेमाल किया जाता है।

Tuesday, October 26, 2010

अगले महीने लांच होगी ’किजाशी’

अब दमदार और स्टाइलिश कारों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर है, कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड भारत में अपनी बेहतरीन लग्जरी सेडान किजाशी को अगले महीने लांच करने की तैयारी कर रही है।

किजाशी में सुजुकी 2,400 सीसी यूरो-4 पेट्रोल इंजन लगा है। 21 इंच का खास टायर वाली यह कार सड़कों पर आपको बेहतर ग्रिप देगी। साथ ही किजाशी का इंटीरियर भी काफी आकर्षक है। भारतीय सड़कों पर इसका मुकाबला होंडा अकॉर्ड, टोयोटा कोरोला, ह्युंडई सोनाटा, और फोक्सवैगन जेट्टा से होगा। मारुति सुजुकी, किजाशी को स्पोर्ट्स क्रॉसओवर के तौर पर उतारेगी, जिसके फीचर एसयूवी के होंगे, लेकिन इसे कार के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

हालांकि कंपनी की तरफ से अबतक किजाशी की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 12 लाख रुपए से ज्यादा होगी। किजाशी को सबसे पहले साल 2007 में फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किया गया था। इसके बाद इसी साल दिल्ली ऑटो एक्सपो में भी इसे डिस्प्ले किया गया। जिसके बाद से ही लोग बेसब्री से भारत इसके लांच का इंतजार कर रहे हैं।




Friday, October 22, 2010

स्विफ्ट के टक्कर की कार लायेगी टोयाटा


प्रसिद्ध जापानी कंपनी टोयोटा अब छोटी कारों को बाजार में उतारने की तैयारी में है। अपनी इनोवा और कोरोला कारों के लिए प्रसिद्ध जापानी कंपनी का इरादा इटियोस का एक माडल भारत में पेश करने का है।
इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार से आधी होगी और यह भारत के साथ-साथ चीन और ब्राजील में भी बेची जाएगी।

टोयोटा के लिए भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो के प्राइस रेंज में कार बनाना संभव नहीं है और इसलिए वह स्विफ्ट के रेंज की कार बनाना चाहती है। टोयोटा भारतीयों की कम कीमतों की कारों के प्रति रुझान से वाकिफ है और इसलिए वह ऐसी ही कार लाना चाहती है।

इटियोस इंजीनियरिंग के लिहाज से एक दमदार कार है और इसलिए टोयोटा इसे उतारना चाहती है। इसकी कीमत कम रखने के लिए वह इसके पार्ट्स भारत में ही बनवाना चाहती है। उसका इरादा 70 प्रतिशत पुर्जे भारत से ही लेने का है। कंपनी यह कार भारतीय बाजार में 2012 में उतार देगी। कंपनी इटियोस का सीडान माडल भी भारत में बेचेगी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York