Showing posts with label Benazir Bhutto. Show all posts
Showing posts with label Benazir Bhutto. Show all posts

Wednesday, April 6, 2011

बेनजीर हत्याकाड: दो अधिकारियों को जमानत


इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के दिन उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरतने में मामले में एक अदालत ने दो पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जमानत दे दी है।

लाहौर हाई कोर्ट ने रावलपिंडी के पूर्व पुलिस प्रमुख सौद अजीज और पूर्व पुलिस अधीक्षक खुर्रम शहजाद को कल जमानत दे दी। मुख्य न्यायाधीश इयाज अहमद चौधरी की अगुवाई वाली पीठ ने दोनों को 10-10 लाख रुपये का मुचलका भरने को कहा। साथ ही हाई कोर्ट ने दोनों के पासपोर्ट इस हत्याकांड के संदिग्धों की सुनवाई कर रही आतंकवाद निरोधक अदालत में सौंपे जाने का भी आदेश दिया ताकि वे अंतिम फैसला आने तक देश छोड़कर कहीं नहीं जा पाएं।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में दिसंबर, 2007 को आत्मघाती बम हमले में जब भुट्टो की हत्या हुई थी तो उससे महज कुछ देर पहले ही इन दोनों अधिकारियों को लियाकत बाग में पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भुट्टो ने इसी बाग में सभा को संबोधित किया था। उधर, दोनों अधिकारियों ने फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

Saturday, February 12, 2011

बेनज़ीर हत्याकांड:मुशर्रफ़ के खिलाफ़ एनबीडब्ल्यू

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जनरल के खिलाफ़ बेनज़ीर भुट्टो हत्याकांड में गैर ज़मानती वारंट जारी कर दिये हैं।अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आतंकवाद निरोधी अदालत ने पूर्व सेना प्रमुख और राष्ट्रपति रह चुके परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया. मुशर्रफ को 19 फरवरी को अदालत में हाजिर रहने का आदेश भी दिया गया है. पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी एफआईए ने अदालत के सामने विस्तृत चार्जशीट पेश की है. चार्जशीट में मुशर्रफ को बेनजीर हत्याकांड का आरोपी बनाया गया है.

एफआईए इसी हफ्ते मुशर्रफ का नाम फरार लोगों की सूची में डाल चुकी है. जांच एजेंसी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं. मुशर्रफ फिलहाल लंदन में हैं. वह खुद अपनी मर्जी से वहां रह रहे हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए एफआईए अब इंटरपोल की मदद से मुशर्रफ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की तैयारी कर रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक तहरीक ए तालिबान के प्रमुख बैतुल्लाह महसूद ने भुट्टो को मारने की योजना बनाई थी, जिसका पता तत्कालीन राष्ट्रपति मुशर्रफ को भी चल चुका था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बेनजीर को पुख्ता सुरक्षा भी मुहैया नहीं कराई। हालांकि परवेज़ मुशर्रफ़ पिछले दो सालों से लंदन में रह रहे हैं।

गौरतलब है कि, बेनजीर भुट्टो की हत्या दिसंबर 2007 में उस समय हुई थी जब वह रावलपिंडी में एक रैली को संबोधित करने के बाद लौट रही थीं।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York