Showing posts with label BS Yeddyurappa. Show all posts
Showing posts with label BS Yeddyurappa. Show all posts

Sunday, March 6, 2011

ऐश और नारायणमूर्ति को सम्मानित करेंगे येदियुरप्पा



चेन्नई
: विश्व कन्नड़ सम्मेलन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा बॉलीवुडअदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन और इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति कोउनके क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

11 मार्च को शुरु होने वाले इस सम्मेलन में भारत एवं विश्व में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपने योगदान और उपलब्धियों के लिए ऐश्वर्या को सम्मानित किया जाएगा, जबकि नारायणमूर्ति को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक तीन दिवसीय द्वितीय ‘विश्व कन्नड़ सम्मेलन’ के उद्घाटन के दिन ही ऐश्वर्या और नारायणमूर्ति को यह सम्मान मिलेगा।

Saturday, January 22, 2011

कर्नाटक: बीजेपी समर्थकों ने मचाया कोहराम


कर्नाटक में विपक्षी पार्टियों द्वारा ’भ्रष्ट’ क़रार दिये गये ’मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा’ के खिलाफ राज्यपाल एचआर भारद्वाज द्वारा कथित भूमि घोटाले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद, मुख्यमंत्री के समर्थकों ने राज्‍य में हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिये। सुरक्षा के मद्देनज़र, राजधानी बेंगलुरु में रविवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है।

राज्यपाल के इस फैसले से भड़के भाजपा समर्थकों ने शनिवार को राज्य बंद का आह्वान किया। बंद समर्थक, सुबह से ही रोड पर आ गए और दुकाने बंद करवाना शुरू कर दिया। जिनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और इस दौरान कर्नाटक में 31 बसों को आग लगा दी गई। राज्य में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए सुरक्षाबलों की 30 कंपनियाँ तैनात कर दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में स्थापित वकीलों के एक मंच ने राज्यपाल को एक आवेदन देकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने का आग्रह किया था। राज्यपाल ने वकीलों के आवेदन पर ग़ौर करने के बाद अपना फ़ैसला सुनाया जिसमें उनहोंने मुख्यमंत्री ’येदियुरप्पा’ और गृहमंत्री ’आर अशोक’ के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

हालांकि, राज्य कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल से वकीलों के इस आवेदन पर विचार नहीं करने की अपील की थी। लेकिन भारद्वाज ने शुक्रवार को कैबिनेट के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

इधर, नई दिल्ली में भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू ने राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ‘कांग्रेस एजेंट’ के रूप में काम कर रहे हैं और वेंकैया ने राज्यपाल को हटाने की माँग की। उधर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने राज्यपाल का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें कर्नाटक सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।

Thursday, October 14, 2010

कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने फ़िर जीता विश्वास मत


बंगलुरू : कर्नाटक में आया राजनीतिक संकट फ़िलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। येद्दियुरप्पा द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 106 और विरोध में 100 मत पड़े।बाद में विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैय्या ने सदन में इसकी घोषणा की गौरतलब है कि राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने सोमवार के विश्वास मत को तमाशा करार दिया था और उन्हीं के निर्देश पर आज सदन में दोबारा शक्ति परीक्षण होना था।
येद्दियुरप्पा और भाजपा के लिए सदन में दूसरी बार विश्वास मत हासिल करना आज उतना मुश्किल नहीं रहा। 224 सदस्यीय विधानसभा में 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से प्रभावी सदस्य संख्या घटकर 208 रह गई है। कर्नाटक विधानसभा में अब भाजपा के अध्यक्ष सहित 106 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 73, जद-एस के 28 और एक निर्दलीय है। एकमात्र निर्दलीय विधायक वी प्रकाश ने सरकार के पक्ष में मतदान किया। भाजपा के पास अब 106 विधायकों का समर्थन है।
गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने सोमवार को ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया था। लेकिन सदन की यह कार्यवाही अब अदालत के विचाराधीन है। सोलह विधायकों ने हाईकोर्ट की एक पीठ में याचिका दायर कर विधानसभा अध्यक्ष के जी बोपैय्या द्वारा उन्हें अयोग्य करार दिए जाने के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट में विधायकों की याचिकाओं पर अब 18 अक्टूबर को सुनवाई होगी। वहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस ने राज्य विधानसभा सचिवालय विधान सौध में कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York