Showing posts with label 50 Boat Passengers Missing. Show all posts
Showing posts with label 50 Boat Passengers Missing. Show all posts

Monday, July 5, 2010

बांग्लादेश में नाव पलटी, 50 लोग लापता


ढाका - बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास शितलाक्ख्या नदी में कल शाम दो नौकाओं की टक्कर में एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 50 यात्नी लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि ढाका से बीस किलोमीटर दूर नारायाणगंज में 100 यात्नियों से भरी एक नौका रेत ले जाने वाली एक नौका से टकरा कर पलट गई ।

राहत कार्य में जुटे बचाव दलों ने कम से कम तीस यात्नियों को बचा लिया है, जबकि छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं । बचाव दलों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शव नहीं मिला है। पुलिस ने उम्मीद जताई कि लापता यात्नियों में से अधिकतर यात्नी तैरकर नदी किनारे आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नदी में बारिश और तेज बहाव के कारण कुछ ही लोगों के लापता होने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में नदियों में नौकाओं का डूबना आम बात है। इन दुर्घटनाओं में प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोग मारे जाते हैं ।

: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York