Showing posts with label 18-10-10. Show all posts
Showing posts with label 18-10-10. Show all posts

Monday, October 18, 2010

केंद्र से जारी धनराशि का बिहार में हुआ दुरुपयोग : सोनिया


किशनगंज : कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बिहार की नीतिश सरकार पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने बिहार के विकास के लिये कुछ नहीं किया।बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन को सोनिया ने अवसरवादी करार दिया। बिहार के मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र ने बिहार की सरकार को विकास के लिए करो़डों की धनराशि मुहैया कराई लेकिन उसका कही पर भी इस्तेमाल नहीं किया गया।

सोनिया ने कहा, केंद्र की ओर से बिहार सरकार को करो़डों-करो़डों रूपये दिए गए लेकिन सवाल है कि इसका इस्तेमाल कहां हुआ। अब तो भ्रष्टाचार की बातें भी सामने आ रही हैं। भाजपा-जद (यु)गठबंधन अवसरवादी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते कुछ वर्षो के दौरान कोई विकास नहीं हुआ जिस वजह से यहां के युवा शिक्षा और रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं।इस दौरान सोनिया ने अपने संबोधन में अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने की भी कोशिश की।

आईसीयू में महिला के साथ बलात्कार


मुंबई : नवी मुंबई के लोटस अस्‍पताल में एक डॉक्‍टर द्वारा आईसीयू में महिला के साथ बलात्‍कार का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। महिला दुर्गा पूजा के पंडाल में बेहोश हो गई थी जिसे अस्पताल लाया गया। यहां पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर महिला को आईसीयू में ले गया और बेहोशी की हालत में ही उसके साथ रेप किया।
पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वाशी के एक स्‍कूल में एक दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा था,पूजा के दौरान इसी इलाके में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला अचानक बेहोश हो गई। महिला के परिजन उसे लोटस अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया।
सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर 28 वर्षीय विशाल वाने इलाज के बहाने महिला को आईसीयू में ले गया। वहां उसने बंद कमरे में महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उस दौरान महिला आधी बेहोशी की हालत में थी। जब उसे पूरी तरह होश आया तो उसने अपनी आप बीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डॉक्‍टर विशाल को गिरफ्तार कर लिया। वाशी पुलिस थाने में डॉक्‍टर वाने ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York