Showing posts with label भोपाल गैस कांड. Show all posts
Showing posts with label भोपाल गैस कांड. Show all posts

Wednesday, June 9, 2010

मुख्य सचिव के इशारे पर छोडा गया था एंडरसन को

न्यूज़लाईन डेस्क

भोपाल। वारेन एंडरसन को बचाने में मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव ब्रह्मस्वरूप का नाम सामने आया है। भोपाल के तत्कालीन डीएम मोती सिंह ने ये सनसनीखेज खुलासा किया। मोती सिंह का कहना है कि उस वक्त मध्य प्रदेश में अर्जुन सिंह सरकार के मुख्य सचिव ब्रह्मस्वरूप ने उन्हें वारेन एंडरसन को छोड़ने के निर्देश दिये थे। हालांकि ब्रह्मस्वरूप अब इस दुनिया में नहीं है, मोती सिंह के मुताबिक 7 दिसंबर 1984 को उन्हें जानकारी मिली की एंडरसन, केशव महेंद्र और विजय गोखले भोपाल आ रहे हैं। इस जानकारी के बाद इन सब लोगों को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया और श्यामला हिल्स ले जाकर कंपनी के गेस्ट हाउस में अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया गया। लेकिन इन लोगों की गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही उन्हें और एसपी को मुख्य सचिव ब्रह्मस्वरूप ने बुलाया। जहां उनसे कहा गया कि एंडरसन को छोड़ना है और दिल्ली भी पहुंचाना है।बहरहाल इस सनसनीखेज़ खुलासे के बाद एक बात पूरी तरह साफ़ हो गई है कि तत्कालीन राज्य सरकार ने यूनियन कार्बाइड के आला अधिकारियों को बचाने मे कितनी तेज़ी दिखाई थी।

न्यूज़लाईन डेस्क

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York