
नागपुर : भले ही इंग्लैंड ने कडी मशक्क़त के बाद नीदरलैंड्स को हराकर अपना पहला वर्ल्डकप मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन रेयान टेन ड्यूशेट की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत डच टीम, वर्ल्डकप रिकार्ड बुक पर छाप छोड़ने में जरूर कामयाब हुई।
नीदरलैंड द्वारा बनाया 292 रन का विशाल स्कोर किसी एसोसिएट टीम द्वारा टेस्ट टीम के विरुद्ध सबसे बड़ा स्कोर है। आज तक किसी छोटी टीम ने इतना बड़ा कारनामा नहीं किया है। नीदरलैंड ने पूरे 50 ओवर की बल्लेबाजी में ड्यूशेट के शतक के दम पर २९२ रनों का बडा स्कोर खडा किया था। जिसे हासिल करने के लिये इंग्लिश टीम को पसीने बहाने पड़ गए।
किसी भी एसोसिएट टीम द्वारा बनाया ये दूसरा सबसे बड़ा योग भी है। इससे पहले नीदरलैंड ने ही 2003 विश्वकप में नामीबिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हॉलैंड के लिए ड्यूशेट ने 119 रन तथा कप्तान पीटर बॉरेन ने नाबाद 35 रन का योगदान किया। ड्यूशेट ने गेंदबाजी में भी जौहर दिखाते हुए 47 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
No comments:
Post a Comment