नई दिल्ली : लंबे समय से मेट्रो से एयरपोर्ट तक जाने का सपना संजोए बैठे लोगों का ये ख़वाब अब सच होने जा रहा है। हाई स्पीड एयरपोर्ट मेट्रो में सफर करने का इंतजार अब समाप्त होन जाएगा। बुधवार को दो बजे से नई दिल्ली से एयरपोर्ट तक जाने के लिये हाई स्पीड मेट्रो ट्रेन की सेवा का शुभारंभ हो जाएगा।
दिल्ली मेट्रो की नई दिल्ली से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर चलने वाली ये मेट्रो महज़ 20 मिनट में इंदिरा गांधी इंटरनेशलन एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 तक का सफ़र तय करेगी। जबकि यहां से एयरपोर्ट तक की दूरी 23 किमी तक की है। इस रूट पर मेट्रो की रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटा होगी।
एयरपोर्ट मेट्रो लाइन का निर्माण इस तरह किया गया है कि इस पर मेट्रो ट्रेन की अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस बारे में एयरपोर्ट मेट्रो कंपनी और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने इसकी गति को 120 किलोमीटर प्रति घंटा कराने की पहल की है। हालांकि इसका औपचारिक उद्घाटन अगले महीने मार्च में होगा। जानकारी के अनुसार गत 5 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के एयरपोर्ट मेट्रो के निरीक्षण के बाद इस लाइन के 10 दिन के भीतर शुरू होने की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
अब बुधवार से इस लाइन को आम जनता के लिए खोला जा रहा है। इस लाइन पर मेट्रो फिलहाल धौला कुआं और दिल्ली एयरोसिटी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। एयरपोर्ट लाइन पर दौडने के लिए फिलहाल आठ ट्रेन उपलब्ध कराई गई है। हर ट्रेन छह कोच का होगा। एक कोच के आधे भाग में सामान रखने के लिए जगह हागी। इतना ही नहीं हर कोच के बीच-बीच में सामान रखने के लिए स्टैंड बनाया गया है। कोच के अंदर स्क्रीन लगा होगा जिस पर आने वाले स्टेशनों की सूचना दी जाएगी और मनोरंजन के लिए और कार्यक्रम आएंगे।
जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो में उद्घाटन अवधि के दौरान यात्रियों को किराये में डिस्काउंट दिया गया है। इस अवधि में न्यूनतम 20 रूपए और अधिकतम 100 रूपए होगा, जबकि इस लाइन पर नियमित किराया 20 रूपए से लेकर 180 रूपए तक होगा।
No comments:
Post a Comment