Tuesday, February 22, 2011

नीदरलैंड की उम्दा बल्लेबाज़ी, इंग्लैंड को दिया 293 का लक्ष्य


नागपुर : कप्तान द्वारा लिये गये टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी के फ़ैसले को नीदरलैंड के बल्लेबाज़ों ने एकदम सही साबित कर दिखाया। नीदरलैंड के बल्लेबाज़ों ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को छठी का दूध याद दिला दिया। वर्ल्ड कप टीमों में हल्की आंकी जा रही नीदरलैंड की टीम ने सभी प्रतिद्वंदी टीमों को ख़बरदार कर उनकी चिंता बढ़ा दी है। नीदरलैंड ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट खोकर 292 रन बनाए।

टेन डोयसकाटे की आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत नीदरलैंड की टीम एक बढिया स्कोर खडा करने में क़ामयाब हो सकी। डोयसकाटे ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 110 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। इनके अलावा कूपर ने 47 रन और बोर्रेन ने आख़िरी ओवरों में तेज़ बल्लेबाज़ी करते हुए 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। कूपर और डोयसकाटे के बीच तीसरे विकेट के लिये 78 रनों की साझेदारी हुई। और पांचवे विकेट के लिये डोयसकाटे और ग्रूथ के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई जिसकी बदौलत नीदरलैंड इतना स्कोर करने में क़ामयाब हो सका।

इंग्लैंड की ओर से स्वान को छोडकर सभी गेंदबाज़ महंगे साबित हुए। स्वान ने अपने 10 ओवरों में केवल 35 रन देकर 2 बल्लेबाज़ों को आउट किया। अटैकिंग गेंदबाज़ एन्डरसन ने अपने 10 ओवरों में 72 रन लुटाए और उन्हें कोई सफ़लता प्राप्त नहीं हुई। इंग्लैंड की ओर से ब्रौड और स्वान ने 2-2 विकेट लिये जबकि कालिंगवुड और ब्रेसनन को 1-1 विकेट मिला।

अब ये देखना ये होगा कि नीदरलैंड की टीम गेंदबाज़ी में भी कमाल कर पाती है या नहीं ?

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York