
कपूरथला : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी संदीप सिंह को अपने प्यार की क़ीमत अपनी जान देकर चुकानी पडी। एक लडकी से प्रेम प्रसंग के चलते संदीप को लडकी के घरवालों ने मौत के घाट उतार दिया। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव चूलाधा में हुई इस घटना में इज्जत के नाम पर लडकी के घरवालों ने संदीप की हत्या कर लाश को व्यास नदी में डाल दिया।
दलित परिवार का संदीप छह फरवरी से घर से गायब था। गांव लाख्वारिया के जाट परिवार की लडकी के साथ संदीप का प्रेम-प्रंसग चल रहा था। लडकी के घरवालों को यह पंसद नहीं था। जानकारी के अनुसार छह फरवरी को संदीप और वह लडकी अपने घर से गायब थे। पांच दिन तक घर नहीं आने पर घरवालों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी।
संदीप के घरवालों का आरोप है कि संदीप की हत्या लडकी के घरवालों ने कर दी। जानकारी के मुताबिक़, अब लडकी के पिता बलविंद्र ने सोमवार को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया और उसने संदीप की हत्या कर शव को व्यास नदीं में डाल देने की बात कबूल की है। पुलिस ने बलविंद को अदालत में पेश किया। जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment