Thursday, February 10, 2011

पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में 21 सैनिकों की मौत

पेशावर : इन दिनों पाकिस्तान में जैसे आत्मघाती हमलों का दौर चल रहा है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में मानव जीवन की कोई क़ीमत नहीं रह गई है। आए दिन, बम विस्फोट होना अब पाकिस्तान के लोगों के लिये आम सी बात हो गई है। शायद यहां के लोग अब इसके आदि हो चुके हैं। ताज़ा घटना, पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाक़े में हुई है जहां भारी सुरक्षा वाले एक सैन्य केंद्र के परेड मैदान में एक हमलावर ने एक आत्मघाती हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 21 सैनिक मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार हमले के समय पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के प्रशिक्षुओं को मरदान शहर के छावनी इलाके के परेड मैदान में ट्रेनिंग दी जा रही थी। सुबह लगभग सवा आठ बजे हुए इस विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। पुलिस के मुताबिक़, इस हमले में कम से कम 21 जवान मारे गए, जबकि 20 अन्य घायल हैं।

घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हमलावर स्कूल की वेशभूषा पहने हुआ था। इस परेड मैदान के पास एक स्कूल है जिसका संचालन सेना की देखरेख में होता है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। विस्फोट के बाद नजदीकी बाजारों को भी बंद कर दिया गया है। हमले की अब तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इस तरह के आत्मघाती हमलों के लिए आम तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जिम्मेदार होता है

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York