आगरा पुलिस ने आज बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध को पकड़कर एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए दूध की सप्लाई आगरा और दिल्ली के थोक और खुदरा बाजारों में की जाती थी। जब यह दूध ड्रमो में बिकने के लिए तैयार था, तब पुलिस और फूड विभाग ने इस सेंटर पर छापा मार दिया। छापा के दौरान फूड विभाग ने ड्रमो में बिकने के लिए तैयार सिंथेटिक दूध की मौके पर जांच की, जिसमें यह साफ हो गया कि इसे बनाने के लिए स्टार्च, यूरिया और डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता था। यही नहीं पुलिस ने सेंटर के मालिक महेश को भी पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक आगरा शहर से 55 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी के दूरा गावं में सिंथेटिक दूध का काला कारोबार चल रहा था।
No comments:
Post a Comment