Saturday, August 21, 2010

सीआरपीएफ पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की फायरिंग से दो युवकों की मौत हो गई है। गुरुवार को सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर सीआरपीएफ द्वारा की गई फायरिंग में 18 वर्षीय मुद्दसर नाजिर घायल हो गया था, जिसकी शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीआरपीएफ ने बिना किसी बात के गोलीबारी की। हालांकि सीआरपीएफ के प्रवक्ता का कहना है कि गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने असिस्टेंट कमांडेंट एसके दास पर एक टूटी बोतल फैंकी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव में उन्होंने दो राउंड फायर किए थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सीआरपीएफ के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस बीच, शुक्रवार को अनंतनाग जिले के बिजबिहेड़ा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में नाजिर अहमद वानी नाम के युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यहां जमा भीड़ ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे को ब्लॉक कर दिया था। उसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को भगाने के लिए फायरिंग की जिसमें नाजिर की मौके पर ही मौत हो गई। घाटी में पिछले कुछ अर्से से चल रहे उग्र प्रदर्शनों के बीच पहली बार इस तरह का मामला दर्ज हुआ है।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York