
यूरोपीय चैम्पियन स्पेन और तीन बार फुटबाल विश्व कप खिताब जीत चुकी जर्मनी की टीमें बुधवार को फीफा विश्व कप-2010 के दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। स्पेन ने वर्ष 2008 में जर्मनी को हराकर ही यूरो कप खिताब जीता था। यह अलग बात है कि स्पेन की टीम ने अब तक एक बार फिर फीफा विश्व कप खिताब नहीं जीता है जबकि जर्मनी की टीम चौथी बार इस पर कब्जा जमाने की फिराक में है। अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि जर्मनी ही इस मैच की विजेता होगी लेकिन स्पेन की टीम को कम समझना जर्मनी के लिए भूल हो सकती है। ग्रुप स्तर में जर्मनी ने दो मैच जीते थे जबकि सर्बिया के खिलाफ उसे चौंकाने वाली हार मिली थी। उसने आस्टे्रलिया को 4-0 से और घाना को 1-0 से हराया था लेकिन सर्बिया ने उसे 1-0 से पराजित किया था। ग्रुप स्तर में स्पेन के भी कुछ ऎसे ही नतीजे रहे। उसे पहले मैच में स्विट्जरलैंड के हाथों 0-1 से हार मिली थी जबकि उसने अपने दूसरे मैच में होंडूरास को 2-0 से और तीसरे मैच में चिली को 2-1 से पराजित किया था। जर्मनी ने अंतिम-16 दौर में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित किया था।
हालांकि रेफरियों की गलती से यह मैच थो़डा विवादित रहा लेकिन जर्मनी ब़डे अंतर की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा इसके बाद उसने दक्षिण अमेरिकी पावरहाउस अर्जेटीना पर 4-0 से ब़डी जीत दर्ज की थी। इस मैच में मिलर के अलावा मिरोस्लाव क्लोज ने अपना सौवां मैच खेलते हुए दो गोल किए थे।
No comments:
Post a Comment