रांची के लोगों का इंतजार आखिर आज उस समय खत्म हो गया जब धोनी ने रांचीवासियों को रांची आकर अपने जन्मदिन का तोहफा दे दिया। आज साक्षी जब अपनी ससुराल रांची पहुंची, तो उन्हें देखने के लिए धोनी के घर के सामने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग माही और साक्षी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। एक तरफ जहां अपने प्रशंसकों की इच्छा पूरी करने के लिए धोनी और साक्षी मकान की बॉलकनी में आए और हाथ हिलाकर प्रशंसकों की बधाइयां स्वीकार की, तो वहीं दूसरी तरफ माही ने मीडिया वालों को जमकर परेशान किया। सुबह नौ बजे से ही मीडिया का हुजूम रांची हवाईअड्डे पर मुस्तैद था। मीडिया की फौज कभी गेट नंबर एक तो कभी दो के चक्कर लगाती रही। कभी आवाज आती कि इधर से माही निकल रहे हैं तो कभी कोई कहता कि माही तो निकल चुके। एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच माही को सीआरपीएफ की गाड़ी में निकाला गया।
No comments:
Post a Comment