
रियो डी जेनेरियो - फीफा विश्वकप में ब्राजील के खराब प्रदर्शन की गाज टीम के कोच डुंगा पर गिरी। रविवार को ब्राजील फुटबाल संघ ने डुंगा को पद से हटा दिया। डुंगा और उनके सभी सहायकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया। स्कोलारी को फिर कोच बनाने की चर्चा तेज है। रविवार को बुलाई गई बैठक के बाद ब्राजील फुटबाल संघ ने एक बयान जारी किया ।
बयान में कहा गया, सीबीएफ ब्राजील टीम के तकनीकी आयोग के निलंबत की घोषणा करता है। नए आयोग की घोषणा जुलाई के अंत तक की जाएगी। टीम के तकनीकी आयोक में कोच, फिटनेस टे्रनर, फीजिशियन और सहायक कोच आते है। डुंगा 1994 में ब्राजील की विश्व चैपियन टीम के कप्तान थे। उन्हें 2006 में टीम के कोच की जिम्मेदरी सौंपी गई थी। विश्व कप में शुक्रवार को ब्राजील को हालैड ने 2-1 से हराया। हार के साथ ही पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी टीम विश्वकप से बाहर हो गई ।
हालांकि हार के बाद ही कोच डुंगा ने एलान किया था कि वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे है। रविवार को डुंगा ने भी एक प्रेस कांफ्रेस की। जिसमें उन्होंने कहा, एक या दो हफ्ते के भीतर मै सीबीएफ के अध्यक्ष रिकार्डो टाइक्सिएरा से कॉन्ट्रेट के बारे में बात करूंगा ।
: न्यूज़लाइन स्पोर्ट्स डेस्क
No comments:
Post a Comment