
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सहायक रहे पी.सी. अलेक्जेंडर के इस संकेत को सिरे से खारिज किया कि गांधी ने 1984 में यूनियन कार्बाइड कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को भोपाल गैस त्रासदी के कुछ ही दिनों बाद देश से भागने में मदद की।
अलेक्जेंडर ने पत्रकारों के समक्ष बयान दिया था कि 2-3 दिसंबर, 1984 को भोपाल में हुए दुनिया के सबसे ब़डे औद्योगिक त्रासदी के कुछ ही दिनों बाद एंडरसन को देश से भगाने के मामले में राजीव गांधी और मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बीच बातचीत हुई थी। कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बीच बातचीत होना "अस्वाभाविक" नहीं है। उन्होंने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी पर मंत्रियों का समूह "सभी जानकारियां जुटा रहा है और वे जनता के सामने रखी जाएंगी |
" न्यूज़लाइन नेशनल ब्यूरो "
No comments:
Post a Comment