Showing posts with label Vidhansabha Election. Show all posts
Showing posts with label Vidhansabha Election. Show all posts

Thursday, February 17, 2011

झारखंड:मुख्यमंत्री ने जीता विधानसभा उपचुनाव


राँची: झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिष्ठित खरसावाँ विधानसभा उपचुनाव में झारखंड विकास मोर्चा और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी दशरथ कृष्णा गगराई को सत्रह हजार से अधिक मतों से पराजित कर चौथी बार इस सीट पर कब्जा किया।

निर्वाचन अधिकारी सीकेसिंह ने बताया कि उपचुनावों में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को 61701 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झाविमो (प्रजातांत्रिक) के प्रत्याशी दशरथ कृष्णा गागराई को कुल 44355 मत प्राप्त हुए। अर्जुन मुंडा ने 17366 मतों से यह सीट जीत ली।

इससे पूर्व वह 1995 में झामुमो से इस सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव जीते थे। बाद में नया राज्य बनने के बाद भाजपा में शामिल होकर वह वर्ष 2000 में इस सीट से भाजपा की ओर से चुनाव जीते और एक बार फिर 2005 में उन्होंने यह सीट जीती। राजनीति मे माहिर माने जाने वाले मुंडा ने नवम्बर 2009 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में अपने निकट माने जाने वाले मंगल सिंह सोय को इस सीट से चुनाव लड़ाया था और सोय ने भी यह सीट 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीती थी। गौरतलब है कि मुंडा ने अप्रैल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर से अपना भाग्य आजमाया था और वह चुनाव जीतकर सांसद बने थे।

Thursday, February 3, 2011

2जी घोटाला: ए राजा ने पार्टी पद से दिया इस्तीफ़ा



नई दिल्ली : 2जी स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन घोटाले के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री ’ए राजा’ ने सीबीआई द्वारा गिरफ़्तार किये जाने के बाद अब अपनी पार्टी ’डीएमके’ में प्राप्त पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। ए राजा को ’डीएमके’ पार्टी के ’प्रोपगैंडा सेक्रेट्री’ का पद मिला हुआ था। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन घोटाले के बाद प्रधानमंत्री द्वारा ’ए राजा’ से कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफ़ा ले लिया गया था।

पद छोड़ने के करीब ढाई महीने बाद राजा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस बीच, डीएमके ने राजा का बचाव करते हुए कहा है कि पूर्व संचार मंत्री की गिरफ्तारी का मतलब यह नहीं कि वो दोषी हैं। पार्टी ने राजा के इस्‍तीफे को मंजूर करने से भी इनकार कर दिया है।

चेन्‍नई में हुई पार्टी की जनरल काउंसिल की अहम बैठक में मुख्‍यमंत्री एम करुणानिधि, उनके बेटे एम के अलागिरी, बेटी कनिमोझी समेत कई नेताओं ने पार्टी द्वारा राजा को पूरा समर्थन देने का फैसला किया गया। साथ ही, डीएमके ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2जी घोटाले पर बेवजह हो हल्‍ला मचाया जा रहा है।

हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएमके की इस बैठक में राजा को पार्टी से निकाले जाने का फैसला लिया जा सकता है, लेकिन इसके विपरीत, पार्टी राजा के पक्ष में डटकर खड़ी है। राजा की गिरफ्तारी के बाद भी कांग्रेस और डीएमके की ओर से गठबंधन पर असर नहीं पड़ने की बात कही जा रही है।

ग़ौरतलब है कि राजा की कोर्ट में पेशी के दौरान सीबीआई इस मामले में आगे पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की अर्जी दे सकती है। राजा की गिरफ्तारी के बाद 2 जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में फायदा उठाने वाली दूरसंचार कंपनियों पर भी सीबीआई की गाज गिर सकती है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York