Showing posts with label Terror Attack. Show all posts
Showing posts with label Terror Attack. Show all posts

Wednesday, May 4, 2011

बगदाद:कार बम ब्लास्ट, 16 की मौत, 37 घायल


इराक की राजधानी बगदाद में एक कैफे के पास हुए कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हैं। धमाके उस वक्त हुआ जब कैफे में बड़ी संख्या में मौजूद युवा फुटबॉल प्रेमी बगदाद में हो रहे एक मैच को देख रहे थे। ज्यादातर लोग इस धमाके का कारण लादेन की मौत मान रहे है।

अमेरिकी सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद यह पहला बड़ा आतंकी हमला है। अभी तक किसी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुन्नी इलाके में हुए इस धमाके से यह स्पष्ट हो गया है कि इराक में आतंकी नेटवर्क अभी भी सक्रिय है।

गौरतलब है कि सोमवार को अल-कायदा ने लादने की मौत का बदला लेने की कसम खाई थी। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वह सुरक्षा इंतजामों को कड़ा कर रहे हैं क्योंकि अल-कायदा यह दिखाने की जरूर कोशिश करेगा की वह अभी भी ताकतवर है।

पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि धमाके में मरने वालों और घायल होने वालों में ज्यादातर लोग युवा हैं। कैफे के नजदीक खड़ा एक ठेले वाला भी इस धमाके में मारा गया। धमाके के स्थान के पास ही रहने वाले जैसिम हाशिम का कहना है, लादेन के मरने के बाद अल-कायदा की ओर से यह एक कायराना हरकत है। वे फिर इसी इलाके में ऐसी हरकत करने की कोशिश करेंगे।

Wednesday, March 30, 2011

इराक: आत्मघाती हमले में 58 की मौत


तिकरीत: सुरक्षा बलों ने पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन के गृहनगर तिकरीत में प्रातीय परिषद की इमारत पर धावा बोल दिया क्योंकि इससे पहले करीब एक घटे तक बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी चली जिसमें 58 लोग मारे गए और 97 घायल हो गए। इतना ही नहीं हमले के समय तीन सांसद भी अंदर मौजूद थे उनका भी कुछ पता नहीं चला नहीं पाया है।

इराक में कल सैन्य वेशभूषा पहने आत्मघाती हमलावरों ने एक सरकारी इमारत में लोगों को बंधक बनाने का प्रयास करते हुए आत्मघाती हमला किया। तिकरीत के मुख्य अस्पताल में तैनात एक अधिकारी के मुताबिक 58 लोग मारे गए जबकि 97 घायल हैं। मारे गए लोगों में छह हमलावर शामिल हैं।

उधर सलाहुद्दीन प्रांत के गवर्नर अहमद अब्दुल्ला ने बताया कि हमले के समय प्रांतीय परिषद की इस इमारत में तीन सांसद मौजूद थे, जो हमले के बाद से लापता हैं। उनका कहना है कि सांसद अपने मोबाइल फोन नहीं उठा रहे। इससे संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि उन्हें बंधक बना लिया गया है।

Monday, March 7, 2011

पाक मंत्री पर जानलेवा हमला



कराची: मुत्तहिदा कौमी मुवमेंट [एमक्यूएम] पार्टी के प्रातीय पाकिस्तानी मंत्री पर हैदराबाद शहर में अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस के मुताबिक कल रात जुबीर खान अपने घर के बाहर में खड़े थे उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उन पर गोलीबारी की जिससे बचने के लिए वह घर में घुस गए।

इस घटना पर एमक्यूएम के केंद्रीय समन्वय कमेटी के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने लंदन से कहा कि एमक्यूएम के मौजूदा मंत्री पर यह हमला दूसरी बार हुआ है और सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। इस घटना के पीछे जिस किसी भी व्यक्ति का हाथ है उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले साल प्रातीय विधानसभा सदस्य एमक्यूएम के रजा हैदर निजामाबाद में 10 अगस्त को एक अंत्एष्टि क्रिया भाग लेने के लिए गए थे जहां पर छह अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर अंधाधुंध गोली चला कर उनकी जान ले ली थी। इस हमले के बाद हुए हिंसा में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York