Showing posts with label Telecom Company. Show all posts
Showing posts with label Telecom Company. Show all posts

Friday, March 18, 2011

बीएसएनएल-एमटीएनएल की मुश्किलें बढ़ी


प्राइवेट कंपनियों की कंपीटीशन और गिरती कॉल दरों की वजह से सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल बहुत ही बुरे हालात से गुजर रही हैं। अब इन कंपनियों के लिये एक नई समस्या आ खड़ी हुई है, यह नई मुसीबत है नंबर पोर्टेबिलिटी की।

दरअसल ग्राहकों को मिली इस सुविधा का इस्तेमाल इन दोनों के खिलाफ कुछ ज्यादा ही हो रहा है। 20 जनवरी को शुरु हुई यह सुविधा बीएसएनएल को ज्यादा ठेस पहुंचा रही है। फरवरी के अंत में बीएसएनएल के पास साढ़े आठ करोड़ ग्राहक थे लेकिन 20 जनवरी से 2 मार्च तक बीएसएनएल के 323000 ग्राहकों ने उसकी सेवा बदलने का आवेदन किया है। हालाकि 131000 ने उसकी जीएसएम सेवा से जुड़ने की भी इच्छा जताई है जिससे उसे कुछ संतोष भी हुआ है। यानी उसे कुल 192000 ग्राहकों का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल को भी करारा झटका लगा है दिल्ली मुंबई में सेवा देने वाली इस कंपनी के 15,898 ग्राहकों ने इससे हाथ खींच लिए हैं।

जानकारों के मुताबिक दोनों सरकारी कंपनियों को अपनी सेवा सुधारने का मौका आ गया है। उनके पास बहुत बड़ा नेटवर्क है लेकिन उन्हें जरुरत है कुशल सेवा की।

Friday, March 11, 2011

BSNL ऑफरः100 से ज्यादा रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम


अगर आप भी बीएसएनएल यूज़र है तो आपके लिये एक खुशखबरी है। अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर का ऐलान कर दिया है। बीएसएनएल के इस प्रोमोशनल ऑफर के तरह उसके 2जी और 3जी जीएसएम ग्राहको को 100 रुपए या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम दिया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि चाहे आप बीएसएनएल का रिचार्ज वाउचर खरीदें, टॉप अप कार्ड लें या फिर फ्लैक्सी टॉपअप लें, हर तरह के रीचार्ज पर आपको फुल टॉकटाइम ही मिलेगा।

बताया जा रहा है कि बीएसएनएल की तरफ से इस खास ऑफर की पेशकश होली को देखते हुए की गई है। बीएसएनएल की ये खास स्कीम 10 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।

Thursday, March 3, 2011

आज से एयरटेल की 3जी सेवा दिल्ली में भी


देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने दिल्ली के लोगों को खास तोहफा दे दिया है। दरअसल हाल ही में जयपुर में अपनी 3जी यानी थर्ड जेनेरेशन मोबाइल सर्विस को लांच करने के बाद आज कंपनी ने दिल्ली में भी इस सर्विस की शुरूआत कर दी है। कंपनी की तरफ से यह बताया गया है कि अब देश के कुल शहरों में एयरटेल की 3जी सेवाएं उपलब्ध हैं।

कंपनी की इस सेवा से दिल्ली, गुड़गाव, फरीदाबाद और नोएडा के ग्राहकों को भी काफी फायदा होगा। इसके लिए इन इलाकों में 1800 स्थानों पर 3जी नेटवर्क के यंत्र स्थापित किये गये हैं। दिल्ली में इससे पहले निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा टेली और रियालयंस कम्यूनिकेशन पहले ही 3जी सेवाएं शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा सरकारी कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल भी 3जी सेवाएं देने लगी हैं।

भारती एयरटेल के अध्यक्ष अतुल बिंदल ने बताया कि लोगों को एयरटेल की 3जी सर्विस काफी पसंद आ रही है। कंपनी का कहना है कि बेहद कम समय में ही देशभर में करीब 5 लाख लोग एयरटेल की 3जी सेवा से जुड़ चुके हैं इतना ही नहीं कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस संख्या में और तेजी से इजाफा होगा। आपको बता दें कि 3जी सेवा के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट, वीडियो कॉलिंग, लाइव टीवी जैसी सेवाओं का लुत्फ उठाया जा सकता है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York