Showing posts with label Halol Plant. Show all posts
Showing posts with label Halol Plant. Show all posts

Sunday, May 8, 2011

1,000 कर्मचारियों को भर्ती करेगी जीएम इंडिया


नई दिल्ली: कार कंपनी जनरल मोटर्स इंडिया 2012 तक 1,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी की योजना अपने दो कारखानों की क्षमता 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ाकर सालाना 4.1 लाख इकाइयों पर पहुंचाने की है।

कंपनी का एक कारखाना गुजरात के हलोल में है, जबकि दूसरा कारखाना महाराष्ट्र के तालेगांव में है। कंपनी अगले साल के अंत तक इन कारखानों की क्षमता बढ़ाने और विकास एवं अनुसंधान गतिविधियों में तेजी लाने पर 50 करोड़ डालर का निवेश कर रही है। जनरल मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने बताया कि हम हलोल और तालेगांव संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने पर 50 करोड़ डालर का निवेश कर रहे हैं।

इन कारखानों की जरूरतें पूरी करने के लिए हम अगले साल के अंत तक 1,000 लोगों की भर्ती करेंगे। इस समय, जनरल मोटर्स इंडिया में करीब 4,000 लोग कार्यरत हैं जिनमें से करीब 2,000 लोग बेंगलूर स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र में कार्यरत हैं। हालांकि नई भर्ती में ज्यादातर लोग दो कारखानों में लगाए जाएंगे।

Thursday, October 7, 2010

अब चीन की नज़र भारतीय ऑटो बाजार पर


भारत में खिलौनों से लेकर कल पुर्जों तक हर तरह का सामान बेच रहे चीन ने अब भारत के ऑटो बाजार में घुसने की तैयारी कर ली है। चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी शंघाई ऑटोमेटिव इंडस्ट्री कार्पोरेशन (एसएआईसी) जनरल मोटर्स की मदद से भारतीय बाजार में एक छोटी, दो बड़ी कारें और दो तरह के ट्रक उतारने जा रही है।

एसएआईसी की कार नैनो जितनी सस्ती तो नहीं होगी लेकिन यह जनरल मोटर्स की कार स्पार्क से कम दाम की होगी। चीन की गाड़ियां जनरल मोटर्स के हलोल प्लांट में बनाई जाएगी। कंपनी के मुताबिक चीनी कारें भारत में सफल होंगी और ये कारें भारत में अगले दो सालों में उतरेंगी।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कार बाजार है। इसलिए दुनिया की हर छोटी बड़ी कार कंपनी की नजर इस बाजार पर रहती है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York