Showing posts with label 31-01-2010. Show all posts
Showing posts with label 31-01-2010. Show all posts

Monday, January 31, 2011

मिस्र के हालात बद्तर, 320 भारतीय स्वदेश लौटे



काहिरा: मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ चल रहा आंदोलन दिनों दिन तेज़ होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी सड़को पर है। सरकार ने प्रदर्शनकारीयों से निपटने के लिये सेना को आगे कर दिया है। अभी तक सरकार विरोधी इस प्रदर्शन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं मिस्र में चल रही इस अस्थिरता को देखते हुए 320 भारतीयों का एक दल आज स्वदेश लौट आया है।

मिस्र में लगातार सातवें दिन भी जारी प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर हड़ताल का आह्वान किया है। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी मंगलवार को एक बड़ा प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि राष्ट्रपति होस्नी मुबारक अपने पद से इस्तीफ़ा दें लेकिन राष्ट्रपति का कहना है कि वो राजनीतिक सुधार करेंगे। राष्ट्रपति ने अपने प्रधानमंत्री अहमद शफीक को आदेश दिया है कि वो लोकतांत्रिक सुधार करें और नई नौकरियों की व्यवस्था करें।

उधर मिस्र में चल रही इस हिंसा में फंसे 320 भारतीय नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान से आज मुम्बई लाया गया। स्वदेश आने वालों में अधिकतर पर्यटक एवं छात्र है जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक काहिरा में मौजूद भारतीय दूतावास भी वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के संपर्क में है और सभी भारतीय सुरक्षित है1 इस समय मिस्र में भारतीय मूल के 3600 लोग हैं, जिनमें लगभग 2200 लोग काहिरा में रह रहे हैं।

फिलहाल मिस्र में प्रदर्शनकारीयों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हांलाकि मंगलवार को होने वाले प्रदर्शन के लिये सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है लेकिन हंगामा होने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं।

चीन ने कहा,जासूस नहीं है करमापा



बीजिंग: चीन ने तिब्बतियों के धर्म गुरु करमापा का चीनी जासूस होने से इंकार किया है। पिछले दिनों करमापा के मठ से करोड़ों की विदेशी मुद्रा बरामद होने के बाद उसके चीनी जासूस होने पर संदेह किया गया था। चीन का कहना है कि करमापा को चीनी जासूस कहना यह जताता है कि भारत को अब भी चीन पर पूर्ण रुप से भरोसा नहीं है।

करमापा के ऑफिस पर छापे को लेकर भारतीय मीडिया में आई खबरों पर चीन का कहना है कि , '17वें करमापा पहले ऐसे जीवित बुद्ध हैं जिन्हें चीन की केंद्रीय सरकार ने 1951 में तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति के बाद अपनी पुष्टि और स्वीकृति दी थी।' इतना ही नहीं करमापा को सर्वोच्च तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा और चीनी सरकार का समर्थन भी हासिल है।

करमापा का वास्तविक नाम उग्यान त्रिंगले डोरजी है और वह जनवरी 2000 में चौदह वर्ष की उम्र में चीन से भाग कर आए थे। तभी से वह धर्मशाला स्थित मठ में रह रहे हैं। उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर पहले से ही निगाह रखी जा रही थी। गौरतलब है कि उनके पास से साढ़े छह करोड़ की मुद्रा मिलने के बाद से उनसे पूछताछ की जा रही है।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York