Thursday, March 3, 2011

अदालत की शरण में प्रोफेसर युनुस


ढाका: बांग्लादेश के चर्चित ग्रामीण बैंक के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद युनुस ने अपनी बर्खास्तगी को कोर्ट में चुनौती दी।

ग्रामीण बैंक के कामकाज को लेकर उनका सरकार के साथ विवाद चल रहा था जिसके चलते कल बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक-सेंट्रल बैंक ने उन्हें इसके प्रमुख के पद से हटा दिया। उनके वकील का कहना है कि हमने ग्रामीण बैंक के प्रबंध निदेशक के पद से हटाए जाने के बांग्लादेश बैंक के आदेश के विरुद्ध याचिका दायर की है।

उच्च न्यायाल के न्यायमूर्ति मोमताज उद्दीज अहमद और गोबिंद चंद्र ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ आज मामले की सुनवाई करेगी। आदेश में कहा गया था कि उन्होंने देश में लागू सेवानिवृति की आयु सीमा का उल्लंघन किया है।

गौरतलब है कि सरकार की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले इस ग्रामीण बैंक की शेष हिस्सेदारी ऋण दाताओं के पास है। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील कमल हुसैन 70 वर्षीय युनुस का पक्ष अदालत में रखेंगे|

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York