
मोहाली : वर्ल्डकप के ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स के सामने 352 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है। हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स की शतकीय पारियां की बदौलत अफ़्रीक़ी टीम इतना स्कोर बनाने में सफ़ल रही। नीदरलैंड्स के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़्रीका ने 5 विकेट खोकर 351 रन बनाए। हाशिम अमला ने 113 और एबी डिविलियर्स ने 134 रनों की पारिया खेलीं। दोनों बल्लेबाजों के बीच रिकार्ड 221 रन की पार्टनरशिप हुई।
प्रोटीज टीम को सबसे पहला झटका कप्तान ग्रीम स्मिथ के रूप में लगा। बर्नार्ड्स लूट्स ने स्मिथ को 20 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद डूशेट ने जैक कैलिस को महज 2 रन पर आउट किया। फिर अमला और डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाज़ी ने बडे स्कोर की नींव रखी।
इन दोनों बल्लेबाज़ों के बाद जेपी डुमिनी ने महज़ 15 गेंदों में ताबडतोड 40 रन ठोक डाले। डुमिनी ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। और प्लेस्सिस 18 रन पर नाबाद रहे। अमला ने 130 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली जिसमे 8 चौके शामिल हैं। जबकि डिविलियर्स ने केवल 98 गेंदों में 134 रनों की ताबडतोड पारी खेली। डिविलियर्स ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए।
हॉलैंड की ओर से मुदस्सर बुख़ारी सबसे किफ़ायती गेंदबाज़ साबित हुए। उन्होंने अपने 10 ओवरों में केवल 44 रन दिये लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इनके अलावा डौउशे ने 72 रन देकर 3 विकेट लिये। जबकि लूट्स को 1 सफ़लता प्राप्त हुई|

No comments:
Post a Comment