Wednesday, March 2, 2011

अब बॉलीवुड में जलवा दिखाएंगी ‘प्लेबॉय’ गर्ल


‘प्‍लेबॉय’ नामक पत्रिका के अप्रैल 2010 के संस्‍करण में बेहद उत्तेजक, हसीन और आकर्षक अंदाज में नज़र आकर देखनेवालों के होश उड़ा देने वाली हसीना कैंडिस बाउचर अब बॉलीवुड फिल्‍मों की ओर अपना रुख कर रही हैं। कैंडिस बाउचर, अब जल्द ही एक बॉलीवुड फ़िल्म में अपना जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। दक्षिण अफ्रीकन मॉडल कैंडिस निर्देशक प्रशांत चड्ढा की ‘आज़ान’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही हैं।

हिमेश रेशमिया की फिल्‍म ‘आपका सुरूर’ से निर्देशन के क्षेत्र में आए प्रशांत की अगली फिल्‍म ‘आज़ान’ जासूसी से भरी एक रोमांचक फिल्‍म होगी। कैंडिस इसमें एक सैंड आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। कैंडिस को प्रशिक्षण देने के लिए बेलारूस की सैंड आर्टिस्ट अलेक्जेंड्रा कोनोफाल्स्काया को खास तौर पर भारत बुलाया गया था।

दक्षिण अफ्रीका की ये सेक्सी और खूबसूरत मॉडल, एफएचएम, जीक्यू कॉस्मोपॉलिटन, स्पोर्ट इलस्ट्रेड और ऐले जैसी कई प्रमुख पत्रिकाओं के मुखपृष्‍ठ पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेर चुकी हैं। इनके अलावा यह मदमस्‍त हसीना ‘फिला’ और ‘स्‍पीड’ के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं और विज्ञापन जगत का जाना-माना नाम हैं। फिलहाल वे इंटिमिसिमी और गेज़ जींस के विज्ञापन में नजर आ रही हैं।

कैंडिस बॉलीवुड में फिल्‍म ‘आज़ान’ से फिल्‍मी पर्दे पर कदम रखने वाली हैं। फिल्‍म के निर्देशक चड्ढा का कहना है कि फिल्‍म में कैंडिस का किरदार जोखिमभरा जरूर है, लेकिन उनकी खूबसूरती उसे आकर्षक बना देगी। ऐसा भी हो सकता है कि बॉलीवुड की फिल्‍म ‘आज़ान’ में भी कैंडिस कुछ इस तरह ‘हॉट’ और उत्तेजक नजर आएं।

No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York