
यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर से राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी में आए उफान से दिल्ली के कई निचले ईलाकों में पानी भर गया है। यमुना का मौजूदा जलस्तर 206.95 तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से तकरीबन दो मीटर ऊपर बह रहा है। यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से 27 ट्रेनें रद्द कर दी गई है, जबकि 63 ट्रेनों के रूट बदल दिये गये हैं और पुराने पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए 12 लाख क्यूसेक पानी ने कई इलाकों पर कहर बरपाया है। ISBT बस अड्डे के पास स्थित मॉनेस्ट्री के नाम से मशहूर तिब्बती मार्केटे में 5 फुट तक पानी भर गया है। यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से लोहे के पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है, लेकिन इस पुल पर लोग अब भी बिना किसी रोक-टोक के गुजर रहे हैं जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
No comments:
Post a Comment