
नई दिल्ली - राजधानी में तीन महीने बाद 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है । इतने बड़े अवसर के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को तो चाक चौबंद किया ही जा रहा है, साथ ही साथ, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक और बात का ध्यान रखा जा रहा है । अधिकारियों मुताबिक़ खेलों के दौरान सेक्स वर्कर्स में बढ़ोतरी होने की भी पूरी सम्भावना है, और इस गतिविधी पर भी पुलिस की कड़ी नजर है ।
स्वयं सेवी संस्थाओं, पुलिस और टूर ऑपरेटर्स का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान राजधानी में दुनियाभर से आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये सेक्स वर्कर्स पुरजोर कोशिश करेंगे । उस दौरान वैश्यावृत्ति के प्रकरण भी बढ़ने की संभावना है। इसलिए प्रशासन पहले से ही इन्हें नियंत्रित करने के प्रयासों में जुट गया है ।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने इस संदर्भ में पर्यटन मंत्रालय से इन गतिविधियों पर निगरानी रखने की गुहार लगाई है । संघ के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा, खेलों के दौरान उक्रेन, जियोर्जिया, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गिजिस्तान और अन्य जगहों से सेक्स वर्कर्स भारत आ सकते हैं और वैश्यावृत्ति को बढ़ावा दे सकते हैं ।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

No comments:
Post a Comment