
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फर्जी कागज़ात की बिनाह पर नौकरी करने का मामला पकड़ में आया है। मामला खुलते ही एएमयू प्रशासन ने अपने सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि विश्वविद्यालय में 150 लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पर कार्यरत हैं और धड़ल्ले से नौकरी कर रहे हैं ।
पीड़ितों ने एएमयू प्रशासन के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देकर इंसाफ की गुहार लगाई है । कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एएमयू प्रशासन से 12 जुलाई तक जवाब मांगा है कि आखिर फर्जीवाड़े का ये सिलसिला कैसे और कब से चल रहा है ।
: न्यूज़लाइन एजेंसीज़

No comments:
Post a Comment