Sunday, June 13, 2010

भोपाल गैस कांड पर मोदी का सोनिया पर निशाना

पटना. बिहार की राजधानी पटना में आयोजित भाजपा की स्वाभिमान रैली में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक तीर से कई निशाने साधे। पहला निशाना उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर साधा, जबकि सोनिया गांधी को भी आड़े हाथों लेने से परहेज नहीं किया। उन्होंने सोनिया गांधी से भोपाल गैस कांड पर अपनी चुप्पी तोड्ने को कहा |
रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने बिहारियों को अपना शुभचिंतक बता डाला। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में भूकंप आया था और चारों तरफ मौत का तांडव मचा हुआ था उस समय हमारे आसुंओं को गुजरात में रह रहे बिहार के लोगों ने पोछा। मोदी यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मैं सन 2001 में बिहार आया था और अब इतने सालों बाद आपके बीच में आया हूं तो यह बता दूं कि गुजरात में रह रहे बिहारी भाई कैसे हैं। उसके बाद मोदी ने लोगों को अपनी तरफ आकिर्षित करते हुए भोजपुरी में गुजरात में रह रहे बिहारियों का हालचाल बताया।

: न्यूज़लाइन नेशनल ब्यूरो


No comments:

Post a Comment

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York