धनबाद। झारखंड में धनबाद के पास एक बस के पेड़ से टकरा जाने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह बस बारात लेकर जा रही थी। पश्चिम बंगाल के चितरंजन से धनबाद आई बारात शादी के बाद वापस लौट रही थी। सुबह करीब छह बजे धनबाद से सटे गोविंदपुर बरवा के नजदीक बारात की यह बस एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक बस का ड्राइवर नींद में था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने तीस लोगों के मरने की पुष्टि की है|न्यूज़लाईन डेस्क
