Showing posts with label Women's Team Recurve. Show all posts
Showing posts with label Women's Team Recurve. Show all posts

Friday, October 8, 2010

भारत को महिला तीरंदाजों ने दिलाया 15वां स्वर्ण पदक

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों की महिला तीरंदाजी टीम ने भारत को 15वां स्वर्ण पदक दिला दिया है। डोला बैनर्जी, दीपिका कुमारी और बोम्बयाला देवी लैशराम की तिकड़ी ने इंग्लैंड को 207-206 के स्कोर से रिकर्व श्रेणी में मात दी।

इससे पहले भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के कम्पाउंड मुकाबलों में कांस्य पदक जीता था। यह पहला मौका है जब भारत को तीरंदाजी में स्वर्ण पदक मिला है।

महिला रिकर्व टीम ने इससे पहले सुबह हुए सेमीफाइनल में मलेशिया को एकतरफा मुकाबले में 213-185 से रौंद दिया था। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने कनाडा की कड़ी चुनौती पर 208-200 अंकों से काबू पा लिया। सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत से उत्साहित होते हुए भारतीय तिकड़ी ने इंग्लैंड की कड़ी चुनौती पर एक अंक के मामूली अंतर से काबू पा लिया।

भारत और इंग्लैंड की तीरंदाज़ों के बीच सांसों को रोक देने वाला रोमांचक मुकाबला हुआ। तीरंदाज़ी स्टेडियम भारतीय महिला तीरंदाज़ों के स्वर्ण पदक की पहले से ही उम्मीद होने के कारण खचाखच भरा हुआ था।


ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York