Showing posts with label Shanghai Daily. Show all posts
Showing posts with label Shanghai Daily. Show all posts

Tuesday, March 8, 2011

1 करोड़ 23 लाख रुपये में नीलाम हुई अगरबत्ती


बीजिंग : ये सुनकर शायद दुनिया भर के लोग भौचक्के रह जाएंगे। लेकिन ये हक़ीकत है कि चीन में एक अगरबत्ती की बोली भारतीय मुद्रा के हिसाब से 1 करोड़ से ऊपर की क़ीमत में लगाई गई। चीन में एक प्राचीन शासक के मक़बरे पर पहली अगरबत्ती जलाने के लिये कई कंपनियों समेत हज़ारों लोगों में होड़ मची हुई थी। जिसका फ़ैसला बोली के माध्यम से होना था।

चीन में क़रीब 5,000 साल शासन करने वाले एक शासक के मकबरे पर पहली अगरबत्ती जलाने के अवसर की नीलामी 11.8 लाख युआन (करीब 180,000 डॉलर या एक करोड़ तेइस लाख भारतीय रुपए) में हुई है। हेनान प्रांत के हुआईयांग में फू जी के मकबरे पर प्रार्थना के लिए रविवार को हजारों लोग इकट्ठे हुए थे लेकिन उन हज़ारों लोगों में से केवल एक ही भाग्यशाली शख्स को परम्परागत रूप से पहली अगरबत्ती लगाने का अवसर मिला।

फू जी का जन्म 5,000 साल पहले हुआ था और वह प्राचीन चीन के तीन शासकों या ईश्वर समान शासकों में से एक माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने मछली पकड़ने व शिकार की कला का आविष्कार किया था। उन्हें स्वर्ग, झील, अग्नि, आंधी, हवा, पानी, पर्वत और पृथ्वी से जोड़कर देखा जाता है।

समाचार पत्र ‘शंघाई डेली’ के मुताबिक हेनान झिंगयिन रियल इस्टेट कम्पनी, हेनान यक्जिंताई इन्वेस्टमेंट और गारंटी कम्पनी ने 11.8 लाख युआन की राशि चुकाकर यह विशेष अगरबत्ती खरीदी थी।

जबकि पूजा समारोह के लिए पवित्र वाइन से भरे पहले कप की बिक्री 80,000 युआन में हुई। हेबेई प्रांत की शराब निर्माता कम्पनी लुझोउलाओजियाओ ने इसे खरीदा।

ADS

चिट्ठाजगत तुरंत छापो

चिट्ठाजगत

The Alex hotel New York